अफगानिस्तान के UN परिसर को भी तालिबानियों ने नहीं बख्शा, महासचिव गुतेरस ने की निंदा

अफगानिस्तान के हेरात स्थित संयुक्त राष्ट्र के कार्यालय पर तालिबान द्वारा किए गए हमले में एक सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई और कई अन्य अधिकारी जख्मी हैं। अफगानिस्तान में UN मिशन ने शुक्रवार को अपने कार्यालय पर सरकार विरोधी तत्वों द्वारा किए गए हमले की पुष्टि की ।

By Monika MinalEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 08:51 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 08:51 AM (IST)
अफगानिस्तान के  UN परिसर को भी तालिबानियों ने नहीं बख्शा, महासचिव गुतेरस ने  की निंदा
अफगानिस्तान में तालिबानियों की हिंसा जारी, UN परिसर में घुसकर की सिक्योरिटी गार्ड की हत्या

 न्यूयार्क, एएनआइ। संयुक्त राष्ट्र (United Nation) के महासचिव एंटोनियो गुतेरस (Antonio Guterres) ने हेरात (Herat) स्थित संयुक्त राष्ट्र परिसर पर हमले की निंदा की है। इस हमले में यहां के एक सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई और कई अधिकारी घायल हैं। महासचिव के लिए उप प्रवक्ता फरहान हक (Farhan Haq) ने बताया कि  UN प्रमुख ने पीड़ित परिवार के लिए सांत्वना प्रकट की है और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

उप प्रवक्ता हक ने बताया, 'महासचिव ने हेरात स्थित UN परिसर पर हुए हमले की कड़ी निंदा की है जिसमें अफगान सुरक्षा बल के गार्ड की मौत हो गई और अन्य अधिकारी जख्मी हैं। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी है और इस हमले में घायलों को जल्दी स्वस्थ होने की कामना की है।' महासचिव ने याद दिलाई की UN के किसी भी अधिकारी या इसके परिसर पर हुए हमले अंतरराष्ट्रीय कानून के अंतर्गत आते हैं और इसे युद्ध  अपराध (war crimes) माना जा सकता है।   प्रवक्ता ने आगे बताया, 'महासचिव ने अफगानिस्तान में शांति और स्थिरता लाने के लिए देश की सरकार और वहां की  जनता  के सहयोग के लिए संयुक्त राष्ट्र प्रतिबद्ध है।'

अफगानिस्तान के हेरात स्थित संयुक्त राष्ट्र के कार्यालय पर तालिबान द्वारा किए गए हमले में एक सिक्योरिटी गार्ड की मौत हो गई और कई अन्य अधिकारी जख्मी हैं। अफगानिस्तान में UN मिशन ने शुक्रवार को अपने कार्यालय पर सरकार विरोधी तत्वों द्वारा किए गए हमले की पुष्टि की जिसमें एक सिक्योरिटी गार्ड की मौत व कई अधिकारियों के जख्मी होने की बात कही। हमले की निंदा करते हुए संयुक्त राष्ट्र ने कहा: 'परिसर के प्रवेश द्वार के गेट पर हमला हुआ जिसपर स्पष्ट तौर पर संयुक्त राष्ट्र संस्था का चिन्ह अंकित है।' अफगानिस्तान की स्थानीय न्यूज एजेंसी टोलो न्यूज के अनुसार यह हमला तालिबान (Taliban)  द्वारा किया गया है। हालांकि अब तक तालिबान ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है। 

chat bot
आपका साथी