अमेरिकी प्रशासन में भारतीय मूल की दो महिलाओं को मिली अहम जिम्मेदारी

एक बयान में कहा गया कि जोशी को परिवहन विभाग में संघीय मोटर वाहन सुरक्षा प्रशासन के प्रशासक पद के लिए नामित किया गया है जबकि फॉक्स को जल पर्यावरण संरक्षण एजेंसी के सहायक प्रशासक के लिए नामित किया गया है।

By Neel RajputEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 05:33 PM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 05:33 PM (IST)
अमेरिकी प्रशासन में भारतीय मूल की दो महिलाओं को मिली अहम जिम्मेदारी
इनमें एक शीर्ष वकील और एक कार्यकारी अधिकारी का पद है

वाशिंगटन, प्रेट्र। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) ने बुधवार को भारतीय मूल की दो महिलाओं को देश के दो प्रमुख प्रशासनिक पदों पर नियुक्त करने की घोषणा की, जिनमें एक शीर्ष वकील और एक कार्यकारी अधिकारी हैं।

बाइडन के इस फैसले को मीरा जोशी और राधिका फॉक्स की पदोन्नति के रूप में देखा जा रहा है, जो 20 जनवरी को बाइडन के राष्ट्रपति पद संभालने के पहले दिन ही प्रशासन में शामिल हो गई थीं।

व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि जोशी को परिवहन विभाग में संघीय मोटर वाहन सुरक्षा प्रशासन के प्रशासक पद के लिए नामित किया गया है, जबकि फॉक्स को जल, पर्यावरण संरक्षण एजेंसी के सहायक प्रशासक के लिए नामित किया गया है। जोशी को इस साल 20 जनवरी को संघीय मोटर वाहन सुरक्षा प्रशासन के उप प्रशासक और वरिष्ठ अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था। उसी दिन, बाइडन ने जल, पर्यावरण संरक्षण एजेंसी के लिए प्रधान उप सहायक प्रशासक के पद पर फॉक्स को नियुक्त किया था।

chat bot
आपका साथी