तुलसी गबार्ड ने की हिलेरी क्लिंटन के बायन की आलोचना, कहा- युद्ध भड़काने वाली रानी

अमेरिकी सांसद तुलसी गबार्ड ने शुक्रवार को पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन की आलोचना की है। हिलेरी ने आरोप लगाया कि 2020 राष्ट्रपति चुनावों के लिए गबार्ड को रूस से मदद मिल रही है।

By TaniskEdited By: Publish:Sat, 19 Oct 2019 07:54 AM (IST) Updated:Sat, 19 Oct 2019 08:31 AM (IST)
तुलसी गबार्ड ने की हिलेरी क्लिंटन के बायन की आलोचना, कहा- युद्ध भड़काने वाली रानी
तुलसी गबार्ड ने की हिलेरी क्लिंटन के बायन की आलोचना, कहा- युद्ध भड़काने वाली रानी

वाशिंगटन, प्रेट्र। अमेरिकी सांसद तुलसी गबार्ड ने शुक्रवार को पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन की आलोचना की है। गबार्ड ने हिलेरी को क्विन ऑफ वार्मंगर्स यानी युद्ध की आग भड़काने वाली रानी बताया। गौरतलब है कि हिलेरी ने आरोप लगाया कि 2020 के राष्ट्रपति चुनावों के लिए गबार्ड को रूस से मदद मिल रही है। इसके बाद ही तुलसी गबार्ड ने यह बयान दिया है। 

38 वर्षीय गबार्ड , जिन्होंने पिछले साल अपनी राष्ट्रपति उम्मीदवारी घोषित की थी, मुख्य रूप से भारतीय अमेरिकी खासकर हिंदू होने के कारण उन्हें काफी पसंद करते हैं।  दोनों अमेरिकी राजनेता शुक्रवार को हिलेरी एक इंटरव्यू के आमने सामने हैं। हिलेरी ने इस दौरान कहा कि राष्ट्रपति चुनाव में रूस द्वारा तीसरे पक्ष के उम्मीदवार के रूप में गबार्ड को तैयार किया जा रहा है। 

 गबार्ड को रूसी पसंद करते हैं

क्लिंटन ने कहा, 'मैं कोई भविष्यवाणी नहीं कर रहा हूं, लेकिन मुझे लगता है कि उनकी नजर किसी ऐसे व्यक्ति पर है, जो अभी डेमोक्रेटिक पार्टी में है और वे उसे तीसरे पक्ष का उम्मीदवार बनाने के लिए तैयार कर रहे हैं।' क्लिंटन ने गबार्ड के संदर्भ में कहा उन्हें रूसी पसंद करते हैं और कई तरह से समर्थन कर रहे हैं।

ट्रंप और रूसियों से मदद

उन्होंने ये बात डेविड प्लॉफ के पोडकास्ट में कही। इंटरव्यू के दौरान क्लिंटन ने गबार्ड का नाम नहीं लिया। लेकिन पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के सहयोगी प्लॉफ ने यह कहते हुए पोडकास्ट का समापन किया कि क्लिंटन का मानना है कि तुलसी गबार्ड तीसरे पक्ष की उम्मीदवार होने जा रही हैं। ट्रंप और रूसियों द्वारा उन्हें मदद मिल रही है। 

प्रतिष्ठा को खराब करने की कोशिश

गबार्ड ने इसके बाद हिलेरी की आलोचना करते हुए ट्वीट कर कहा, 'धन्यवाद  हिलेरी क्लिंटन।  क्विन ऑफ वार्मंगर्स,  भ्रष्टाचारी, लंबे समय से डेमोक्रेटिक पार्टी से घृणा करने वाली आखिरकार पर्दे के पीछे से बाहर आ गई हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीदवारी घोषित करने के बाद से उनकी प्रतिष्ठा को खराब करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। गबार्ड ने कहा, ' हमने सोचा कि इसके पीछे कौन और क्यों था। अब हम जानते हैं- इसके पीछे आप ही थीं। 

chat bot
आपका साथी