सीरिया ने तुर्की को बताया आतंकवाद प्रायोजक देश, पानी की आपूर्ति रोकने पर युद्ध अपराध का भी लगाया आरोप

सीरियाई विदेश मंत्री ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में आरोप लगाया कि तुर्की क्षेत्र और उनके देश में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। उसने कब्जे का विरोध करने वाले एक दर्जन से अधिक शहरों में पानी आपूर्ति बंद कर युद्ध अपराध और मानवता के खिलाफ अपराध किए हैं।

By Dhyanendra SinghEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 04:11 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 04:11 PM (IST)
सीरिया ने तुर्की को बताया आतंकवाद प्रायोजक देश, पानी की आपूर्ति रोकने पर युद्ध अपराध का भी लगाया आरोप
सीरियाई विदेश मंत्री वालिद अल-मोआलेम संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए।

संयुक्त राष्ट्र, एपी। सीरिया ने पड़ोसी तुर्की पर बड़ा आरोप लगाया है। उसने तुर्की को आतंकवाद का मुख्य प्रायोजक देश करार दिया है। सीरियाई विदेश मंत्री वालिद अल-मोआलेम ने शनिवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा में आरोप लगाया कि तुर्की क्षेत्र और उनके देश में आतंकवाद को बढ़ावा दे रहा है। उसने कब्जे का विरोध करने वाले एक दर्जन से अधिक शहरों में पानी आपूर्ति बंद कर युद्ध अपराध और मानवता के खिलाफ अपराध किए हैं।

महासभा के 75वें सत्र में एक उच्च स्तरीय बैठक में सीरियाई विदेश मंत्री ने पहले से रिकॉर्ड किए गए अपने संदेश में कहा कि महामारी के दौर में पानी की आपूर्ति बंद किए जाने से नागरिकों के जीवन को खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने कहा, 'तुर्की का मौजूदा शासन अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत गैरकानूनी है। उसकी नीतियों और कृत्यों से पूरे क्षेत्र की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा हो गया है।'

सीरिया में 2011 में शुरू हुआ था गृहयुद्ध

बता दें कि सीरिया में वर्ष 2011 में गृहयुद्ध शुरू हुआ था, जो बाद में एक क्षेत्रीय लड़ाई में तब्दील हो गया। इस समय उत्तरी सीरिया के एक बड़े क्षेत्र पर तुर्की का नियंत्रण है। यही नहीं तुर्की सीरियाई राष्ट्रपति बशर अल-असद के खिलाफ विपक्षी लड़ाकों का समर्थन भी करता है।

chat bot
आपका साथी