सूडान भी करेगा इजरायल के साथ शांति समझौता, डोनाल्ड ट्रंप ने दी जानकारी

खाड़ी देशों से इजरायल के साथ शांति समझौते करने की सूची में बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात के बाद अब सूडान भी शामिल होगा। राष्ट्रपति चुनाव से 11 दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड टंप ने यह जानकारी देते हुए इसे अपनी एक उपलब्धि बताया है।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 02:39 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 03:04 PM (IST)
सूडान भी करेगा इजरायल के साथ शांति समझौता, डोनाल्ड ट्रंप ने दी जानकारी
सूडान भी करेगा इजरायल के साथ शांति समझौता।

वाशिंगटन, एपी। खाड़ी देशों से इजरायल के साथ शांति समझौते करने की सूची में बहरीन और संयुक्त अरब अमीरात के बाद अब सूडान भी शामिल होगा। राष्ट्रपति चुनाव से 11 दिन पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड टंप ने यह जानकारी देते हुए इसे अपनी एक उपलब्धि बताया है। ट्रंप ने कहा, अब्राहम एकॉर्ड के तहत किए जा रहे शांति समझौते से पांच अन्य देश भी जुड़ने जा रहे हैं। यह प्रकिया अरब देशों में शांति स्थापना के लिए नींव का काम करेगी।

26 सालों के इतिहास में पहला शांति समझौता

अब्राहम एकॉर्ड इजरायल और खाड़ी देशों के बीच 26 सालों के इतिहास पहला शांति समझौता है। इससे पहले 1994 में इजरायल और जॉर्डन के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। इस साल अगस्त में बहरीन और सितंबर में संयुक्त अरब अमीरात भी इस सूची में शामिल हो गए थे।

सूडान के लिए अमेरिका ने की थी ये घोषणा

गौरतलब है कि पिछले दिनों अमेरिका ने सूडान को लेकर घोषणा करते हुए कहा था कि वह उसे आतंकवाद प्रायोजक देशों की लिस्ट से मुक्त कर देगा। इसके साथ यह शर्त भी रखी है कि सूडान को अमेरिका में पिछले हमलों के पीड़ितों को 33 करोड़ 50 लाख यूएस डॉलर का भुगतान करना होगा। सूडान द्वारा इस शर्त को पूरा किए जाने के बाद अमेरिका उसे आंतकवाद के प्रायोजक देशों की लिस्ट से हटा देगा। इसे लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक ट्वीट किया था। इसमें उन्होंने कहा था 'अच्छी खबर! सूडान की नई सरकार, जो बहुत प्रगति कर रही है, अमेरिका में हुए आतंकवादी हमलों के पीड़ितों और परिवारों को 335 मिलियन डॉलर (33 करोड़ 50 लाख यूएस डॉलर) का भुगतान करने के लिए सहमत हो गई है। ऐसा होते ही मैं सूडान को आतंकवाद के प्रायोजक देशों की सूची से हटा दूंगा। आखिरकार अमेरिकियों को न्याय मिलेगा और सूडान के लिए भी यह बड़ा कदम है।'

chat bot
आपका साथी