अमेरिका के 46 हजार ऑटो सेक्टर कर्मचारी आज से हड़ताल पर, डोनाल्ड ट्रंप ने दिया आश्वासन

अमेरिका के 46 हजार ऑटो सेक्टर के कर्मचारी आज कंपनी के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल पर हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जल्द ही इसका समाधान निकालेंगे।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Mon, 16 Sep 2019 11:58 AM (IST) Updated:Mon, 16 Sep 2019 11:58 AM (IST)
अमेरिका के 46 हजार ऑटो सेक्टर कर्मचारी आज से हड़ताल पर, डोनाल्ड ट्रंप ने दिया आश्वासन
अमेरिका के 46 हजार ऑटो सेक्टर कर्मचारी आज से हड़ताल पर, डोनाल्ड ट्रंप ने दिया आश्वासन

वाशिंगटन एएफपी। अमेरिका के ऑटो सेक्टर कर्मचारी संघ ने आज यानी 16 सितंबर से देशव्यापी हड़ताल शुरू कर दी है। इस संघ के 46 हजार सदस्य हड़ताल में शामिल हैं। ये हड़ताल जरनल मोटर कंपनी के खिलाफ शुरू हुई है। कर्मचारियों का कहना है कि कंपनी ने कर्मचारियों के साथ 4 साल का समझौता किया था, लेकिन इस समझौते को लेकर वार्ता होने वाली थी। ये वार्ता होने से पहले ही समाप्त हो गई। इससे नाराज होकर कर्मचारियों ने हड़ताल करने का फैसला लिया है।

डोनाल्ड ट्रंप निकालेंगे समाधान
इस पूरे मामले पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह कंपनी और कर्मचारियों के बीच समझौता कराने की पूरी कोशिश करेंगे और जल्द ही इस समस्या का समाधान हो जाएगा। 

ऑटो कर्मचारियों की ये हैं मांगे
ऑटो कर्मचारियों के अधिकारियों ने कहा कि वह देश में रह रहे सभी लोगों के मानवाधिकार के लिए खड़े हैं। अधिकारियों ने कहा कि दोनों पक्षों की अनुबंध वार्ता में जो कहा गया था वैसा कुछ भी नहीं हुआ है। इसमें वेतन, स्वास्थ्य देखभाल लाभ, अस्थायी श्रमिकों की स्थिति और नौकरी की सुरक्षा पर असहमति थी। यूएवी की राष्ट्रीय सौदेबाजी समिति के अध्यक्ष टेड क्रुम्म ने एक बयान में कहा कि इस संदर्भ में उन्होंने कंपनी से बात की है और जो सही है उसके लिए वह हमेशा खड़े रहेंगे।

इससे पहले साल 2007 में हुई थी हड़ताल
इससे पहले भी ऑटो कर्मचारियों ने साल 2007 में हड़ताल की थी। इसमें मे लगभग 73 हजार कर्मचारी शामिल हुए थे। इन कर्मचारियों ने दो दिन के लिए अपनी नौकरी छोड़ दी थी।

यह भी पढ़ें: राष्‍ट्रपति कोविंद के प्‍लेन में हुआ Rudder Fault, स्विट्जरलैंड में 3 घंटे की देरी से उड़ा विमान

chat bot
आपका साथी