आलोचनाओं के खिलाफ मैदान में उतरे दो टेक्नोलॉजी जायंट, सोनोस इंक के खिलाफ खोला मोर्चा

विश्व के दो टेक्नोलॉजी जायंट गूगल और अमेजन ने एक अमेरिकन कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गूगल और अमेजन ने अमेरिका की स्पीकर निर्माता कंपनी सोनोस इंक की आलोचनाओं को खारिज करते हुए सुनवाई की मांग की है। ये सुनवाई अब अगले हफ्ते होगी।

By Ramesh MishraEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 10:07 PM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 10:07 PM (IST)
आलोचनाओं के खिलाफ मैदान में उतरे दो टेक्नोलॉजी जायंट, सोनोस इंक के खिलाफ खोला मोर्चा
विश्व के दो टेक्नोलॉजी जायंट गूगल और अमेजन ने एक अमेरिकन कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोला। फाइल फोटो।

वॉशिंगटन, एजेंसी। विश्व के दो टेक्नोलॉजी जायंट गूगल और अमेजन ने एक अमेरिकन कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गूगल और अमेजन ने अमेरिका की स्पीकर निर्माता कंपनी सोनोस इंक की आलोचनाओं को खारिज करते हुए सुनवाई की मांग की है। ये सुनवाई अब अगले हफ्ते होगी। गूगल और अमेजन ने सोनोस इंक की आलोचनाओं के खिलाफ सुनवाई की मांग करते हुए, सीनेट न्यायपालिका समिति की अविश्वास उपसमिति के सामने गवाहों की लिस्ट रखी है। इस लिस्ट में सोनोस इंक के एक एक्जीक्यूटिव का भी नाम है।

सोनोस इंक के सीईओ पैट्रिक स्पेंस ने गूगल और अमेजन पर लगाया था आरोप

पैनल के अध्यक्ष सीनेटर एमी क्लोबुचर और शीर्ष रिपब्लिकन माइक ली ने बताया कि, एसोसिएट जनरल काउंसिल रयान मैकक्रेट अमेजन का पक्ष रखेंगे, तो वहीं सार्वजनिक नीतियों के विशेषज्ञ विल्सन व्हाइट गूगल का पक्ष रखेंगे और सोनोस इंक का पक्ष जनरल काउंसल एडी लाजर रखेंगे। साल 2020 में सोनोस इंक के सीईओ पैट्रिक स्पेंस ने गूगल और अमेजन पर आरोप लगाया था कि, वो इंटरनेट पर अपने प्रभुत्व का इस्तेमाल गलत तरह से कर रहे हैं। ताकी स्मार्ट स्पीकर और स्मार्ट घरेलू उपकरणों के बाजार में पर हावी हो सके। दरअसल अमेजन इको स्मार्ट स्पीकर और स्मार्ट डिवाइस एलेक्सा बनाता है और गूगल स्मार्ट स्पीकर की पूरी एक श्रृंखला बनाता है।

chat bot
आपका साथी