Howdy Modi कार्यक्रम में हुआ कुछ ऐसा, अमेरिकी राष्ट्रपति को बदलनी पड़ी अपनी सील, देखें तस्वीर

Howdy Modi कार्यक्रम में राष्ट्रपति की परंपरागत सील को हटा दिया गया। उसके स्थान पर गोलाकार लोगो का इस्तेमाल किया गया।

By Dhyanendra SinghEdited By: Publish:Mon, 23 Sep 2019 12:26 AM (IST) Updated:Mon, 23 Sep 2019 12:46 AM (IST)
Howdy Modi कार्यक्रम में हुआ कुछ ऐसा, अमेरिकी राष्ट्रपति को बदलनी पड़ी अपनी सील, देखें तस्वीर
Howdy Modi कार्यक्रम में हुआ कुछ ऐसा, अमेरिकी राष्ट्रपति को बदलनी पड़ी अपनी सील, देखें तस्वीर

ह्यूस्टन, प्रेट्र। भारत और अमेरिका की दोस्ती को अहमियत देते हुए ट्रंप प्रशासन ने एक ऐसा कदम उठाया है जो अमेरिकी इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ। पहली बार अमेरिकी राष्ट्रपति के मंच पर राष्ट्रपति की सील के बजाय भारत-अमेरिकी मित्रता पर फ्लैग नजर आया।

अमेरिकी परंपरा के मुताबिक जहां कहीं भी अमेरिकी राष्ट्रपति भाषण देते हैं, वहां मंच पर राष्ट्रपति की विशिष्ट सील प्रदर्शित की जाती है। फिर चाहे वह कोई संयुक्त प्रेस कांफ्रेस हो या अन्य कोई घरेलू अथवा विदेशी कार्यक्रम हो।

हालांकि इस बार 'हाउडी मोदी' कार्यक्रम में राष्ट्रपति की परंपरागत सील को हटा दिया गया। उसके स्थान पर सुखद आश्चर्य के रूप में राष्ट्रपति की सील के रूप में एक गोलाकार लोगो का इस्तेमाल किया गया जिसमें भारत और अमेरिका के राष्ट्रीय ध्वजों को दर्शाया गया है।

एनआरजी स्डेडियम में हजारों लोगों की मौजूदगी में पहली बार विश्व के दो सबसे बड़े लोकतंत्र के नेता संयुक्त रूप से रैली कर रहे हैं। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रधानमंत्री मोदी के लिए भारतीय अमेरिकियों ने किया है।

पीएम मोदी ने पाक को चेताया

कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने पाक को चेताते हुए कहा कि अमेरिका में 9/11 हो या मुंबई में 26/11 हो, उसके साजिशकर्ता कहां पाए जाते हैं? साथियों अब समय आ गया है कि आतंकवाद के खिलाफ और आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जाए।

गौरतलब है कि पीएम मोदी टेक्सास के ह्यूस्टन में 50 हजार से अधिक अमेरिकी-भारतीय लोगों को संबोधित किया। यह भारत के नजरिये से बड़ी बात है कि इस कार्यक्रम में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी मौजूद रहे। यह पहला मौका है कि जब कभी दुनिया के दो बड़े देशों के प्रधान एक साथ लोगों को संबोधित किया हो।

chat bot
आपका साथी