अमेरिका में छठवीं क्लास की लड़की ने स्कूल में की गोलीबारी, दो छात्रों सहित तीन लोग हुए घायल

इस सनसनीखेज घटना के बाद स्कूल बंद कर दिया गया है। चश्मदीद छात्रों ने बताया कि लड़की के बैग में हैंडगन रखी हुई थी। उसने बैग से हैंडगन निकालकर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। छठवीं से आठवीं क्लास तक के इस स्कूल में लगभग डेढ़ हजार से ज्यादा बच्चे हैं।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 07:11 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 07:11 PM (IST)
अमेरिका में छठवीं क्लास की लड़की ने स्कूल में की गोलीबारी, दो छात्रों सहित तीन लोग हुए घायल
पुलिस ने बताया कि मामले की अभी जांच की जा रही है।

बोइसे, एपी। अमेरिका में आए दिन गोलीबारी की घटनाओं के बीच एक चौंकाने वाली जानकारी आई है। यहां इडाहो राज्य के रिगबी में एक स्कूल की छठवीं क्लास में पढ़ने वाली लड़की ने ही गोलीबारी कर दी। घटना में दो छात्रों सहित तीन लोग घायल हो गए।

बाद में इस छात्रा से किसी तरह उसकी एक शिक्षिका ने हैंडगन को अपने कब्जे में लिया। बाद में पुलिस के आने पर गोलीबारी करने वाली लड़की को सौंप दिया गया। तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने फिलहाल गोलीबारी करने के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। पुलिस ने बताया कि मामले की अभी जांच की जा रही है।

छठवीं से आठवीं क्लास तक के इस स्कूल में लगभग डेढ़ हजार से ज्यादा बच्चे 

इस सनसनीखेज घटना के बाद स्कूल बंद कर दिया गया है। चश्मदीद छात्रों ने बताया कि लड़की के बैग में हैंडगन रखी हुई थी। उसने बैग से हैंडगन निकालकर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। छठवीं से आठवीं क्लास तक के इस स्कूल में लगभग डेढ़ हजार से ज्यादा बच्चे हैं। इससे पूर्व 1989 में रिगबी के ही एक स्कूल में 14 वर्षीय छात्र ने एक लड़की की कनपटी पर गन लगाकर बंधक बना लिया था।

chat bot
आपका साथी