अमेजन घूस कांड में एक भारतीय समेत छह दोषी करार, जिला अदालत 15 अक्टूबर को सुनाएगी सजा

साजिश रचने और बिना अनुमति संरक्षित कंप्यूटर का इस्तेमाल करने के आरोपित हैं। इन्हें 15 अक्टूबर को सिएटल में जिला अदालत में पेश किया जाएगा।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 08:42 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 08:42 PM (IST)
अमेजन घूस कांड में एक भारतीय समेत छह दोषी करार, जिला अदालत 15 अक्टूबर को सुनाएगी सजा
अमेजन घूस कांड में एक भारतीय समेत छह दोषी करार, जिला अदालत 15 अक्टूबर को सुनाएगी सजा

वाशिंगटन, एजेंसी। अमेरिका की एक अदालत ने ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के कर्मचारियों और ठेकेदारों को व्यावसायिक लाभ के लिए एक लाख डॉलर (75 लाख रुपये) से अधिक घूस देने के मामले में एक भारतीय और एक भारतीय मूल के अमेरिकी समेत छह लोगों को दोषी करार दिया गया है।

न्याय विभाग ने कहा- अमेजन मार्केटप्लेस पर धोखाधड़ी कर रहे थे

अमेरिकी न्याय विभाग ने कहा कि अमेजन मार्केटप्लेस पर अपना सामान बेचने के लिए ये सभी 2017 से ही धोखाधड़ी कर रहे थे। इससे इन्हें लगभग 10 करोड़ डॉलर (750 करोड़ रुपये ) का लाभ हुआ, लेकिन दूसरे व्यापारियों और उपभोक्ताओं को नुकसान उठाना पड़ा।

साजिश रचने और बिना अनुमति संरक्षित कंप्यूटर का इस्तेमाल करने के आरोपित हैं

आरोपितों में निशाद कुंजू हैदराबाद का रहने वाला है, जबकि रोहित कादिमीशेट्टी कैलिफोर्निया निवासी है। इसके अलावा तीन आरोपित न्यूयॉर्क के और एक जॉर्जिया का रहने वाला है। ये सभी साजिश रचने और बिना अनुमति संरक्षित कंप्यूटर का इस्तेमाल करने के आरोपित हैं। इन्हें 15 अक्टूबर को सिएटल में जिला अदालत में पेश किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी