Russia Protest: अमेरिका ने कहा- नवलनी समर्थकों को फौरन रिहा करे रूस

Russia Protest शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों पर बल प्रयोग करना गलत-विपक्षी नेता को जहर देने की जांच में सहयोग करे पुतिन सरकार। माइनस 52 डिग्री तापमान वाले शहर भी गरम हुए। कई स्थानों पर मोबाइल और इंटरनेट सेवा बंद की गईं हैं।

By Shashank PandeyEdited By: Publish:Sun, 24 Jan 2021 10:18 AM (IST) Updated:Sun, 24 Jan 2021 10:32 AM (IST)
Russia Protest: अमेरिका ने कहा- नवलनी समर्थकों को फौरन रिहा करे रूस
रूस में सरकारी विरोधी प्रदर्शन का दृश्य। (फोटो: रायटर)

वाशिंगटन, एएनआइ/प्रेट्र। Russia Protest, रूस में पुतिन के धुर विरोधी विपक्षी नेता एलेक्सेई नवलनी की गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को नवलनी समर्थक हजारों लोग सड़कों पर उतर आए। इसके बाद यहां राजनीतिक माहौल काफी गर्मा गया। रूस में गिरफ्तार विपक्षी नेता एलेक्सेई नवलनी के समर्थकों व पत्रकारों पर बल प्रयोग की अमेरिका ने क़ड़ी निंदा की है।

अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने कहा है कि शनिवार के प्रदर्शन में गिरफ्तार किए गए लोगों को पुतिन सरकार बिना शर्त तत्काल रिहा करे। प्रदर्शन करना हर नागरिक का अधिकार है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने रूस से कहा है कि वह नवलनी को जहर देने के मामले में अंतरराष्ट्रीय समुदाय के द्वारा की जा रही जांच में सहयोग करे।

रूस को यह बताना चाहिए कि उसकी धरती पर रासायनिक हथियार का इस्तेमाल कैसे किया गया। अमेरिकी प्रवक्ता ने कहा कि रूस में शनिवार को शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया जा रहा था। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता हर नागरिक का अधिकार है। जिस तरह से पुतिन सरकार ने उAनको उत्पीडि़त किया और सोशल मीडिया प्लेटफार्म तक को धमकी दी, वह पूरी तरह से निंदनीय है।

रूस में सालों से नागरिक समाज, स्वतंत्र मीडिया और राजनीतिक दलों के खिलाफ प्रतिबंध और दमनकारी कार्रवाई की जा रही हैं। अमेरिका ने कहा है कि यही दमनकारी नीति अभी भी चल रही है, जिसमें शांतिपूर्ण तरीके से लोगों के इकट्ठा होने को भी रोका जा रहा है। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता तक पर पाबंदी लगा दी गई है। अमेरिका अपने सहयोगी देशों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर नागरिक अधिकारों के समर्थन में खड़ा रहेगा, फिर चाहे इन अधिकारों को खतरा रूस में हो या फिर अन्य किसी स्थान पर पर।

उल्लेखनीय है कि शनिवार को रूस के चालीस शहरों में विपक्षी नेता और पुतिन के विरोधी एलेक्सेई नवलनी की गिरफ्तारी के खिलाफ चालीस देशों में हजारों प्रदर्शनकारी सड़क पर आ गए थे। सरकार ने उनके खिलाफ बल प्रयोग करते हुए हजारों लोगों को जेल में डाल दिया है।

 
chat bot
आपका साथी