शिकारियों के आसपास होने पर फुसफुसाकर बच्चों को खतरों से बचाती है राइट व्हेल

ड्यूक यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने किया शोध कहा-शिकारियों के आसपास होने के संदेह पर अपनी आवाज दबा कर बच्चों से संवाद करती है व्हेल।

By Sanjay PokhriyalEdited By: Publish:Mon, 14 Oct 2019 12:26 PM (IST) Updated:Mon, 14 Oct 2019 12:27 PM (IST)
शिकारियों के आसपास होने पर फुसफुसाकर बच्चों को खतरों से बचाती है राइट व्हेल
शिकारियों के आसपास होने पर फुसफुसाकर बच्चों को खतरों से बचाती है राइट व्हेल

न्यूयॉर्क, प्रेट्र। हर जीव शिकारियों से खुद को और अपने बच्चों को बचाने के लिए कई तरह के जतन करता है। एक नए अध्ययन में वैज्ञानिकों ने दावा किया है उत्तरी अटलांटिक महासागर में पाई जाने वाली राइट व्हेल भी अपने बच्चों को शिकारियों की नजरों में आने बचाने के लिए विचित्र व्यवहार करती है।

वैज्ञानिकों का दावा है शिकारियों के आसपास होने का संदेह होने पर राइट व्हेल फुसफुसाकर अपने बच्चों से सतर्क और शांत रहने को कहती है ताकि शिकारियों की पकड़ से उन्हें दूर रखा जा सके। आमतौर पर व्हेल समुद्र में उछल-कूद करते रहती हैं। इस अध्ययन के शोधकर्ताओं में अमेरिका की ड्यूक यूनिवर्सिटी के शोधार्थी भी शामिल थे।

अध्ययनकर्ताओं ने कहा, ‘हालांकि, लुप्तप्राय इस व्हेल के पास प्राकृतिक रूप से खतरे को भांपने की क्षमता होती है, लेकिन इनके बच्चों में शार्क और बड़े दांत वाले शिकारियों को भांपने की क्षमता पूरी तरह से विकसित नहीं होती, इसलिए उन्हें अपनी मां के संरक्षण की जरूरत होती है।’ यह अध्ययन कंरट बायोलॉजी में प्रकाशित हुआ है। इसमें बताया गया है कि राइट व्हेल जब अपने बच्चों से संवाद करती है तो खतरा भांपने पर वह अपनी आवाज को दबा देती है। आमतौर पर जब कोई व्हेल दूर होती है तो उसे बुलाने के लिए राइट व्हेल विशेष प्रकार की आवाजें निकालती है।

पानी में दो मिनट की दूरी तक जा सकती है आवाज शोधकर्ताओं ने कहा, ‘राइट व्हेल के चिल्लाने पर उसकी आवाज पानी में दो मिनट की दूरी तक जा सकती है और इसे के जरिये वह अपने साथियों के पास जाते हैं या उन्हें अपने पास बुला लेती हैं।’ उन्होंने कहा कि हालांकि, बड़ी व्हेलों को बुलाने के लिए वह अपनी आवाज में मामूली बदलाव भी करने में सक्षम होती हैं।

मनुष्यों की तरह करती है फुसफुसाहट

अमेरिका की सिरेक्यूज यूनिवर्सिटी के छात्र और इस अध्ययन के प्रमुख लेखक सुसान पाक्र्स ने कहा, ‘ऐसा लगता है इससे पहले तक वैज्ञानिक व्हेल मछलियों की फुसफुसाहट से अंजान थे। इनकी फुसफुसाहट लगभग वैसी ही होती है जैसी फुसफुसाहट मनुष्य करते हैं।’ उन्होंने कहा कि इसी के जरिये राइट व्हेल अपने बच्चों पर नियंत्रण रखती है। इस अध्ययन के लिए शोधकर्ताओं ने अमेरिका के फ्लोरिडा और जॉर्जिया के तटों पर विशेष प्रकार के रिकॉर्डिंग टैग लगाए और राइट व्हेल की सामाजिक व्यवस्था की जांच की थी।

यह भी पढ़ें:

Drones Measure Whales: ड्रोन की मदद से मापा जा सकेगा विशालकाय व्हेल का वजन

chat bot
आपका साथी