PM मोदी को मिलेगा एक और अंतरराष्ट्रीय सम्मान, ऊर्जा व पर्यावरण संरक्षण के लिए होंगे सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक और अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिलने जा रहा है। अगले हफ्ते उन्हें एक वार्षिक अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा सम्मेलन के दौरान सेरावीक वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण नेतृत्व पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। ऊर्जा और पर्यावरण में स्थिरता के प्रति प्रतिबद्धता के लिए सम्मान मिलेगा।

By TaniskEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 08:27 AM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 09:15 AM (IST)
PM मोदी को मिलेगा एक और अंतरराष्ट्रीय सम्मान, ऊर्जा व पर्यावरण संरक्षण के लिए होंगे सम्मानित
PM मोदी को मिलेगा एक और अंतररराष्ट्रीय सम्मान। (फोटो: एपी)

ह्यूस्टन, एजेंसियां। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक और अंतरराष्ट्रीय सम्मान मिलने जा रहा है। अगले हफ्ते उन्हें एक वार्षिक अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा सम्मेलन के दौरान सेरावीक वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण नेतृत्व पुरस्कार (CERAWeek global energy and environment leadership award) से सम्मानित किया जाएगा। प्रधानमंत्री को ऊर्जा और पर्यावरण में स्थिरता के प्रति प्रतिबद्धता के लिए सम्मान मिलेगा। विश्व का प्रमुख ऊर्जा सम्मेलन एक से पांच मार्च के बीच वर्चुअली आयोजित होगा। यह इसका 39 वां संस्करण होगा। पहली बार इसका पूरी तरह से वर्चुअल आयोजन होगा। प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम में मुख्य भाषण भी देंगे। कार्यक्रम के आयोजक आइएचएस मार्किट ने इसकी जानकारी दी है। 

सम्मेलन में प्रमुख वक्ताओं में जलवायु के लिए अमेरिकी विशेष राष्ट्रपति दूत जॉन केरी, बिल और मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सह-अध्यक्ष और ब्रेकथ्रू एनर्जी के संस्थापक बिल गेट्स और सऊदी अरामको के सीईओ अमीन नासर शामिल हैं। आइएचएस मार्किट के वाइस चेयरमैन और कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डेनियल येरगिन ने कहा कि हम दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र की भूमिका को लेकर प्रधानमंत्री मोदी के दृष्टिकोण को देख रहे हैं। देश और दुनिया के ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए सतत विकास में भारत के नेतृत्व का विस्तार की प्रतिबद्धता के लिए उन्हें सेरावीक ग्लोबल एनर्जी एंड एनवायरनमेंट लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित करने को लेकर प्रसन्न हैं। 

डेनियल येरगिन ने आगे कहा कि भारत आर्थिक विकास, गरीबी कम करने और एक नए ऊर्जा भविष्य की दिशा में अपना रास्ता बनाने में वैश्विक ऊर्जा और पर्यावरण का केंद्र बनकर उभरा है। बता दें कि इस वार्षिक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में ऊर्जा उद्योग से जुड़े विशेषज्ञ, सरकारी अधिकारी और नीति निर्माता समेत अन्य लोग शामिल होते हैं। 

प्रधानमंत्री मोदी पहले भी कई वैश्विक सम्मानों से सम्मानित हो चुके

प्रधानमंत्री मोदी इससे पहले भी कई वैश्विक सम्मानों से सम्मानित हो चुके हैं। इससे पहले वह सऊदी अरब के ऑर्डर ऑफ अब्दुलअजीज अल सऊद, अफगानिस्तान का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार स्टेट ऑर्डर ऑफ गाजी आमिर अमानुल्लाह खान, फिलिस्तीन के ग्रैंड कॉलर पुरस्कार,  यूएई का ये सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार ऑर्डर ऑफ जायद, रूस का ये सर्वोच्च नागरिक सम्मान . सेंट एंड्रयू पुरस्कार, मालदीव के निशान इज्जूद्दीन, पर्यावरण के क्षेत्र में अद्वितीय कार्य करने के लिए संयुक्त राष्ट्र का चैंपियंस ऑफ द अर्थ अवॉर्ड,  दक्षिण कोरिया के सियोल शांति पुरस्कार, अमेरिका के  फिलिप कोटलर प्रेजिडेंशियल और बहरीन का तीसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान से द किंग हमाद ऑर्डर ऑफ द रेनेसां से सम्मानित हो चुके हैं।

chat bot
आपका साथी