राष्ट्रपति चुनाव: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- अगर बिडेन राष्ट्रपति बने तो अमेरिका तबाह हो जाएगा

ट्रंप ने आरोप लगाया कि बिडेन अमेरिकी सीमाओं को खोलना चाहते हैं। अगर ऐसा हुआ तो महामारी से और भी अमेरिकी प्रभावित हो सकते हैं।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 06:50 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 12:11 AM (IST)
राष्ट्रपति चुनाव: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- अगर बिडेन राष्ट्रपति बने तो अमेरिका तबाह हो जाएगा
राष्ट्रपति चुनाव: डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- अगर बिडेन राष्ट्रपति बने तो अमेरिका तबाह हो जाएगा

वाशिंगटन, प्रेट्र। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अगर डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बिडेन तीन नवंबर को होने वाले चुनावों में जीत जाते हैं तो अमेरिका तबाह हो जाएगा। इतना ही नहीं विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था दुनिया में हंसी का पात्र बन जाएगी। ट्रंप ने कहा कि बिडेन की प्रस्तावित नीतियां देश के लिए अच्छी नहीं हैं।

राष्ट्रपति ने कहा- कोरोना महामारी का राजनीतिकरण कर रहे डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रत्याशी बिडेन

राष्ट्रपति ने गुरुवार को व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से कहा, 'बिडेन लगातार महामारी का राजनीतिकरण कर रहे हैं। वह वायरस के बारे में गलत जानकारी फैला रहे हैं। वह ना केवल वैज्ञानिक सुबूतों की अनदेखी कर रहे हैं बल्कि तथ्यों पर वामपंथी राजनीति थोप रहे हैं।'

ट्रंप ने एक ट्वीट में कहा- अगर बिडेन राष्ट्रपति बने तो अमेरिका तबाह हो जाएगा

ट्रंप ने एक ट्वीट में कहा, 'अगर बिडेन राष्ट्रपति बने तो ना केवल दुनिया हम पर हंसेगी बल्कि प्रत्येक देश अमेरिका का लाभ उठाने की कोशिश करेगा। हमारा देश तबाह हो जाएगा।'

ट्रंप ने कहा- बिडेन यूरोप और चीन पर लगाए गए यात्रा प्रतिबंधों के विरोधी

ट्रंप के ट्वीट के साथ फॉक्स न्यूज की एक वीडियो क्लिपिंग भी टैग की गई है, जिसमें एंकर ने बिडेन की प्रशंसा करने पर भारतीय मूल की अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल की आलोचना की है। एंकर ने जयपाल को समाजवादी और वास्तविक कट्टरपंथी बताया है। राष्ट्रपति ने कहा कि जो बिडेन यूरोप और चीन पर लगाए गए यात्रा प्रतिबंधों का विरोध कर रहे थे। अगर मैंने उनकी सलाह सुनी होती तो और लाखों लोग महामारी की चपेट में आकर जान गंवा देते।

बिडेन अमेरिकी सीमाओं को खोलना चाहते हैं: ट्रंप

ट्रंप ने आरोप लगाया कि बिडेन अमेरिकी सीमाओं को खोलना चाहते हैं। अगर ऐसा हुआ तो महामारी से और भी अमेरिकी प्रभावित हो सकते हैं।

chat bot
आपका साथी