अमेरिकी महिला सैनिकों की लुक्‍स को बढ़ाने के लिए जानें- पेंटागन ने लिया क्‍या बड़ा फैसला

अमेरिका में महिला सैनिक अब अपने बालों को लंबा रख सकेंगी और साथ ही अपने नाखूनों पर नेल पेंट भी लगा सकेंगी। इतना हीनहीं वे कानों में ईयररिंग्‍स भी पहन सकेंगी। इसके बाद उनके लुक्‍स में चार चांद लग जाएंगे।

By Kamal VermaEdited By: Publish:Wed, 27 Jan 2021 08:27 AM (IST) Updated:Wed, 27 Jan 2021 08:27 AM (IST)
अमेरिकी महिला सैनिकों की लुक्‍स को बढ़ाने के लिए जानें- पेंटागन ने लिया क्‍या बड़ा फैसला
अमेरिका में महिला सैनिक अब अपने बालों को लंबा रख सकेंगी

वाशिंगटन (रॉयटर्स)। अमेरिकी महिला सैनिक अब पहले की अपेक्षा ज्‍यादा स्‍टाइलिश और स्‍मार्ट दिखाई देंगी। इसकी वजह है कि वे अब अपने बालों की छोटी चोटी बनाने जिसको पॉनी टेल कहा जाता है कि और होंठों पर लिपिस्टिक लगा सकेंगी। पेंटागन की तरफ से एक फैसले में कहा गया है कि अमेरिकी महिला सैनिक अब अपने बालों को कुछ हद तक बड़ा कर सकेंगी। इसके अलावा वो कानों में ईयररिंग डाल सकेंगी। नाखूनों पर नेलपॉलिश लगा सकेंगी। अमेरिका में महिला सैनिकों के लिए हेयर स्‍टाइल का भी चयन किया है कि जिन्‍हें अब वो बनाकर अपने को एक नया लुक दे सकेंगी। 

आपको बता दें कि अब तक अमेरिकी महिला सैनिकों को अपने लंबे बालों को बांधना पड़ता था। इसकी वजह से उन्‍हें कई तरह की दिक्‍कतें आती थी। खासतौर पर हेलमेट पहनने में उन्‍हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। अब इन सैनिकों के लिए बनी नई पॉलिसी में वे ट्रेनिंग और जंग के मैदान में अपने बालों को पॉनीटेल बनाकर एक नया लुक दे सकेंगी। अफ्रीकी मूल की महिला सैनिकों के लिए बालों को बनाने के लिए कुछ और हेयर स्‍टाइल का भी चयन किया गया है। इतना ही नहीं वो एक ही समय पर अपने बालों को दो तरीके से संवार सकेंगी। आपको बता दें कि ये नया फैसला महिलाओं को बालों के साथ आने वाली परेशानी से निजात दिलवाने के लिए ही लिया गया है। इसमें महिला सैनिकों को वही स्‍टाइल तय करना होगा जिसमें बाल हेलमेट के नीचे आसाानी से आ जाएं।

नए आदेश के तहत महिला सैनिक चाहेंगी तो वो गंजी भी रह सकेंगी। इससे पहले के फैसले में महिला सैनिकों को ये अधिकार हासिल नहीं था। उन्‍हें छोटे ही सही लेकिन सिर पर बाल रखने जरूरी होते थे। ड्यूटी पर रहते समय वो नेलपॉलिश और लिपिस्टिक का प्रयोग भी कर सकेंगी। लेकिन ऐसा करते समय उन्‍हें इस बात का ध्‍यान रखना होगा कि इनके कलर ज्‍यादा चटक न हों। जैसे नीला, काला, लाल, वॉयलेट और फ्लोरोसेंट।

इसके साथ ही बालों को कलर करने को लेकर भी फैसला लिया गया है। इसके तहत बालों को कलर करते समय भी यही बात ध्‍यान में रखनी होगी। इसमें पिंक, ग्रीन और नीले रंग के बाल नहीं रंगे जा सकेंगे। जो कोई भी अपने बालों की जड़ों में दूसरा रंग लगाना चाहेगा या दो रंगों में बालों को कलर करने का इच्‍छुक होगा वो ऐसा केवल डेढ़ इंच तक ही कर सकेगा। इससे ज्‍यादा कलर करने पर रोक होगी।

जहां तक महिला सैनिकों को कानों में छोटे टॉप्‍स पहनने का सवाल है तो इसकी इजाजत ट्रेनिंग और जंग के मैदान के लिए नहीं दी गई है। आपको बता दें कि महिला सैनिकों को लेकर सामने आया ये नया फैसला पूर्व रक्षा मंत्री मार्क एस्‍पर के उस रिव्‍यू का नतीजा है तो उन्‍होंने पिछले वर्ष किया था। ये रिव्‍यू महिलाओं के साथ भेदभाव किए जाने और उनके साथ बुरा बर्ताव करने पर आधारित था।

chat bot
आपका साथी