Independence Day 2020: पोंपियो ने कहा- साझी लोकतांत्रिक परंपराओं के कारण भारत और अमेरिका में निकट संबंध

पोंपियो ने कहा कि मैं भारत के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देता हूं।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 06:24 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 06:50 PM (IST)
Independence Day 2020: पोंपियो ने कहा- साझी लोकतांत्रिक परंपराओं के कारण भारत और अमेरिका में निकट संबंध
Independence Day 2020: पोंपियो ने कहा- साझी लोकतांत्रिक परंपराओं के कारण भारत और अमेरिका में निकट संबंध

वाशिंगटन, प्रेट्र। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपियो ने भारतीयों को उनके 74वें स्वतंत्रता दिवस पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अमेरिका और भारत के बीच मित्रता एवं साझी लोकतांत्रिक परंपराओं के कारण निकट संबंध हैं। उधर, प्रसिद्धि अफ्रीकी-अमेरिकी हॉलीवुड अभिनेत्री और गायिका मैरी मिलबेन ने शनिवार को भारतीयों को देश स्वतंत्रता दिवस पर बधाई दी और आभासी कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान भी प्रस्तुत किया। मिलबेन ना केवल पिछले कई महीनों से हिंदी सीख रही हैं बल्कि भारतीय शिक्षक से राष्ट्रगान भी सीख रही थीं।

पोंपियो ने कहा- भारत ने जब से स्वतंत्रता प्राप्त की तब से अमेरिका और भारत में  हैं निकट संबंध

पोंपियो ने अपने संदेश में कहा कि भारत ने जब 73 साल पहले स्वतंत्रता प्राप्त की थी, तब से अमेरिका और भारत के बीच मित्रता और साझी लोकतांत्रिक परंपराओं के कारण निकट संबंध हैं। समय के साथ ये संबंध विकसित होकर समग्र वैश्विक सामरिक साझेदारी तक पहुंच गए हैं। दोनों देशों के बीच 21वीं सदी में वैश्विक सुरक्षा एवं समृद्धि संबंधी अहम मामलों पर निकट संबंध हैं।

पोंपियो ने कहा- यूएस और भारत रक्षा, आतंकवाद समेत कई मामलों में मिलकर काम कर रहे हैं

उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारत रक्षा, आतंकवाद से निपटने, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, पर्यावरण, स्वास्थ्यसेवा, कृषि, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, शिक्षा, अंतरिक्ष, महासागरों और कई अन्य मामलों में मिलकर काम कर रहे हैं।

विदेश मंत्री पोंपियो ने भारत को दी 74वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

पोंपियो ने कहा, 'जैसा कि मैंने इस साल की शुरुआत में कहा था, अमेरिका और भारत एक-दूसरे को महान बहुलतावादी लोकतंत्रों, वैश्विक शक्तियों और अच्छे मित्रों के तौर पर देखते हैं। मैं भारत के लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देता हूं।'

chat bot
आपका साथी