शांतिरक्षक युवराज सिंह यूएन में मरणोपरांत किए गए सम्मानित, एंतोनियो गुतेरस ने भी कि याद

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी एस तिरुमूर्ति ने शहीद युवराज सिंह को सैल्यूट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतेरस ने भी युवराज सिंह को याद किया और उनके परिवार से दुख जताया।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Publish:Fri, 07 May 2021 07:44 PM (IST) Updated:Fri, 07 May 2021 07:47 PM (IST)
शांतिरक्षक युवराज सिंह यूएन में मरणोपरांत किए गए सम्मानित, एंतोनियो गुतेरस ने भी कि याद
भारतीय शांतिरक्षक युवराज सिंह की फाइल फोटो

न्यूयॉर्क, एजेंसियां। संयुक्त राष्ट्र में भारतीय शांतिरक्षक युवराज सिंह को मरणोपरांत सम्मानित किया गया है। युवराज सिंह पिछले साल शांति सेना में ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए थे। गुरुवार को संयुक्त राष्ट्र ने साल 2020 में शहीद हुए 336 लोगों सम्मानित किया। ये सभी दुनिया के देशों में संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न संगठनों में काम करते हुए संघर्षो, प्राकृतिक आपदाओं व अन्य घटनाओं में शहीद हुए हैं।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी एस तिरुमूर्ति ने शहीद युवराज सिंह को सैल्यूट करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतेरस ने भी युवराज सिंह को याद किया और उनके परिवार से दुख जताया। उन्होंने कहा कि हम 2020 में शहीद होने वाले अपने परिवार के इन सदस्यों को कभी नहीं भूल पाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि हम अपने सदस्यों की सुरक्षा के लिए लगातार ध्यान दे रहे हैं और सुरक्षा के उपाय बढ़ाते रहेंगे।

कार्यक्रम में सभी शहीदों का नाम लेकर याद करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। कोरपोरल युवराज सिंह शांति सेना के सदस्य के रूप में पिछले साल कोरोना में प्रतिकूल परिस्थितियों में भी काम करते हुए शहीद हुए थे।

chat bot
आपका साथी