भारत के साथ अमेरिका के मजबूत संबंध तो चीन और पाकिस्तान को दिया करारा जवाब- निक्की हेली

मेरिका में 3 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होने है। ऐसे में यहां पर चुनाव के लिए कुछ ही दिन बचे हैं। इस बीच डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से प्रचार जोरों पर किया जा रहा है। जानें उनके संबोधन से जुड़ी सभी बातें।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 09:25 AM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 09:25 AM (IST)
भारत के साथ अमेरिका के मजबूत संबंध तो चीन और पाकिस्तान को दिया करारा जवाब- निक्की हेली
भारत के साथ अमेरिका के मजबूत संबंध तो चीन और पाकिस्तान को दिया करारा जवाब।

वाशिंगटन, एएनआइ। अमेरिका में 3 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव होने है। ऐसे में यहां पर चुनाव के लिए कुछ ही दिन बचे हैं। इस बीच डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से प्रचार जोरों पर किया जा रहा है। भारतवंशी निक्की हेली भी राष्ट्रपति ट्रंप के लिए प्रचार करने में जुटी हई है। भारतीय अमेरिकी समुदाय को संबोधित करते हुए उन्होंने भारतीय और अमेरिकी संबंधों सहित कई मुद्दों पर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के लिए वित्तीय सहायता रोकना और चीन पर भी अपने विचार रखे। 

भारत और अमेरिका अच्छे संबंध

निक्की ने कहा,'भारत के साथ अमेरिका के इतने मजबूत रिश्ते पहले कभी नहीं हुए है। भारत की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि वहां लोकतंत्र है और यह अमेरिका के साथ मेल खाता है'। आगे उन्होंने कहा,' राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नेरंद्र मोदी के साथ अच्छे से मिलते हैं। इसके साथ ही दोनों देश रक्षा, व्यापार और अन्य क्षेत्रों में एक-दूसरे के पार्टनर हैं। वहीं उन्होंने कहा कि भारत, ऑस्ट्रेलिया और जापान के साथ अमेरिका के रिश्ते मजबूत हो रहे हैं। 

ट्रंप ने पाक के लिए बंद किया अरबों डॉलर की सहायता

निकी ने अपने संबोधन में कहा कि पाकिस्तान आंतकवादियों को पनाह देने के साथ-साथ अमेरिकी सैनिकों को मारने की कोशिश कर रहा है। इसको ध्यान में रखते हुए ट्रंप ने पाक को अरबों डॉलर की सहायता देने से इनकार कर दिया है। बता दें कि दक्षिण कैरोलिना के दो बार की गवर्नर निक्की हेली किसी भी राष्ट्रपति प्रशासन में पहली कैबिनेट रैंकिंग भारतीय अमेरिकी थीं। अब वह ट्रंप के लिए प्रचार कर वोट मांग रही हैं।

बौद्धिक संपदा चोरी के लिए चीन को नोटिस

वहीं चीन पर हमला करते हुए कहा कि चीन, चीन संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए सबसे बड़ा राष्ट्रीय सुरक्षा खतरा बन चुका है। उन्होंने चीन को नंबर का खतरा बताया। निक्की ने कहा कि चीन को उन्होंने बौद्धिक संपदा चोरी के लिए नोटिस पर रखा है। 

chat bot
आपका साथी