कर्मचारी का ईमेल का पासवर्ड चोरी करके से किया हैक, उड़ाया सुबूतों का रिकार्ड

इस माह की शुरुआत में एक हजार वकीलों वाली एजेंसी के नेटवर्क में एक हैकर ने एक कर्मचारी के ईमेल का पासवर्ड चोरी करके इस रिकार्ड में सेंध लगा दी। शहर के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

By Manish PandeyEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 06:15 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 07:00 AM (IST)
कर्मचारी का ईमेल का पासवर्ड चोरी करके से किया हैक, उड़ाया सुबूतों का रिकार्ड
कर्मचारियों के मेडिकल रिका‌र्ड्स एवं निजी जानकारियां भी शामिल हैं

न्यूयार्क, एनवाइटी। न्यूयार्क शहर के न्याय विभाग में शहर की सर्वाधिक गोपनीय जानकारियों का रिकार्ड रखा जाता है जिनमें पुलिस कदाचार के साक्ष्य, गंभीर अपराधों के लिए आरोपित बच्चों की पहचान और शहर के हजारों कर्मचारियों के मेडिकल रिका‌र्ड्स एवं निजी जानकारियां शामिल हैं। लेकिन इस माह की शुरुआत में एक हजार वकीलों वाली एजेंसी के नेटवर्क में एक हैकर ने एक कर्मचारी के ईमेल का पासवर्ड चोरी करके इस रिकार्ड में सेंध लगा दी। शहर के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि हैकर ने उस कर्मचारी की निजी चीजों की जानकारी कैसे हासिल की और न ही उन्होंने इस साइबर हमले से नुकसान का आकलन किया। इस हैक को मल्टीफैक्टर अथांटिकेशन नामक बुनियादी सुरक्षा उपाय लागू करने में कानून विभाग की विफलता माना जा रहा है। कानूनी एजेंसी की प्रणाली और इस घटना की जानकारी रखने वाले चार लोगों के मुताबिक, दो साल से भी ज्यादा समय से शहर में इस सुरक्षा उपाय को लागू करने की मांग की जा रही थी। इस हैक से शहर के वकीलों का कामकाज और अदालत की कार्यवाही बाधित हुई और विभाग के कुछ कानूनी काम अस्तव्यस्त हो गए।                                                              

chat bot
आपका साथी