पहली बार क्षुद्रग्रह बेन्नु पर लैंड हुआ नासा का अंतरिक्ष यान, सतह से जमा करेगा मिट्टी

नासा के ओएसआइआरआइएस-आरईएक्स मिशन ने ट्वीट किया प्रारंभिक आंकड़ा बताता है कि नमूना जमा करने का काम योजना अनुसार हुआ है। आंकड़ा जुटाने की घटनाएं श्रृंखलाबद्ध तरीके से धरती तक आ जाने के बाद और जानकारी सामने आएगी।

By Manish PandeyEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 09:07 AM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 09:07 AM (IST)
पहली बार क्षुद्रग्रह बेन्नु पर लैंड हुआ नासा का अंतरिक्ष यान, सतह से जमा करेगा मिट्टी
यह अंतरिक्ष यान क्षुद्रग्रह की सतह से धूल-मिट्टी आदि जमा करेगा।

वाशिंगटन, आइएएनएस। एक दशक से ज्यादा समय तक योजना के बाद नासा के अंतरिक्ष यान ने क्षुद्रग्रह पर लैंड कर इतिहास रच दिया। यह अंतरिक्ष यान क्षुद्रग्रह की सतह से धूल-मिट्टी आदि जमा करने के लिए भेजा गया है। ओरिजिंस, स्पेक्ट्रल इंटरप्रेटेशन, रिसोर्स आइडेंटिफिकेशन, सिक्यूरिटी रेगोलिथ एक्सप्लोरर (ओएसआइआरआइएस-आरईएक्स) अंतरिक्ष यान के रोबोटिक आर्म ने मंगलवार को क्षुद्रग्रह बेन्नु की सतह से नमूना जमा करने का प्रयास किया। यह क्षुद्रग्रह अभी धरती से 32 करोड़ 10 लाख किलोमीटर की दूरी पर है।

नासा के ओएसआइआरआइएस-आरईएक्स मिशन ने ट्वीट किया, 'प्रारंभिक आंकड़ा बताता है कि नमूना जमा करने का काम योजना अनुसार हुआ है। आंकड़ा जुटाने की घटनाएं श्रृंखलाबद्ध तरीके से धरती तक आ जाने के बाद और जानकारी सामने आएगी।'                                                                                                       

यूनिवर्सिटी ऑफ अरिजोना के प्रमुख शोधकर्ता डैंटे लौरेटा ने जारी बयान में कहा, 'नमूना जमा करने के प्रयास में मिली सफलता के बाद एक दशक से ज्यादा समय तक योजना बनाने में जुटी टीम उत्साहित है। टीम को यह बताने में करीब एक सप्ताह का समय लगेगा कि कितना नमूना जमा किया गया है। बेन्नु से आरंभिक सौर प्रणाली को समझा जा सकेगा। करोड़ों साल पहले इसने पहले आकार लिया होगा और अवयव छोड़े होंगे जो धरती पर जीवन के विकास में मददगार बने होंगे।'                                                                             

chat bot
आपका साथी