दुनिया में एक दिन में सात लाख से ज्यादा संक्रमण के नए मामले, इंडोनिशिया में मिला भारतीय वेरिएंट

इंडोनेशिया के स्वास्थ्य मंत्री बुदी गुनादी ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के दौरान जकार्ता में दो केस भारतीय वेरिएंट के मिले हैं। इंडोनिशिया ने पिछले सप्ताह उन विदेशियों को वीजा देने से मना कर दिया था जो चौदह दिनों से भारत में थे।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Publish:Mon, 03 May 2021 07:47 PM (IST) Updated:Mon, 03 May 2021 07:47 PM (IST)
दुनिया में एक दिन में सात लाख से ज्यादा संक्रमण के नए मामले, इंडोनिशिया में मिला भारतीय वेरिएंट
कोरोना के चलते पिछले 24 घंटों में 11 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।

वाशिंगटन, एजेंसी। कोरोना महामारी का कहर पूरी दुनिया में थमने में अभी वक्त लग सकता है। हर रोज आने वाले मामलों की संख्या कम नहीं हो रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में दुनिया में सात लाख से ज्यादा नए संक्रमण के मामले मिले हैं। 11 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। पड़ोसी देशों में कोरोना के बढ़ने के कारण नई पाबंदी लगाई जा रही हैं। नेपाल ने सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर रोक लगा दी है। यह आदेश सोमवार की रात से शुरू होने के बाद 14 मई तक जारी रहेगा।

पाकिस्तान ने ईरान और अफगानिस्तान से आने वाले लोगों पर रोक लगा दी है। पाक सरकार के अनुसार इन दोनों ही देशों से पैदल आने वाले लोगों को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। बांग्लादेश में दो सप्ताह के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया है। यहां 5 अप्रैल से लॉकडाउन चल रहा है। हवाई यात्रा में किसी भी विमान में 75 से ज्यादा यात्री सफर नहीं कर सकेंगे।

इंडोनिशिया में मिला भारतीय वेरिएंट

इंडोनेशिया के स्वास्थ्य मंत्री बुदी गुनादी ने कहा है कि कोरोना संक्रमण के दौरान जकार्ता में दो केस भारतीय वेरिएंट के मिले हैं। इंडोनिशिया ने पिछले सप्ताह उन विदेशियों को वीजा देने से मना कर दिया था, जो चौदह दिनों से भारत में थे। इंडोनेशिया में भारतीय वेरिएंट मिलने के बाद ताइवान ने भी भारत से आने वाली उ़़डानों पर रोक लगा दी है।

फ्रांस: कोरोना से राहत के बाद स्कूल खोल दिए गए हैं। दस किमी. दूर तक लोगों को जाने की अनुमति दी गई है। अन्य राहत 19 मई से दी जाएंगी।

ब्रिटेन: लॉकडाउन के बीच यहां डेढ़ करोड़ लोगों को वैक्सीन के दोनों डोज लगा दिए गए हैं। 21 जून तक ब्रिटेन सभी पाबंदी हटाना चाहता है।

पुर्तगाल: भारत सहित कई देशों से यात्रा पर प्रतिबंध को 16 मई तक बढ़ा दिया गया है।

रूस : संक्रमण के नए मामलों में कोई कमी नहीं है। पिछले 24 घंटों के दौरान साढ़े आठ हजार नए मामले मिले हैं।

ईरान: संक्रमण का कहर जारी है। यहां एक दिन में 18 हजार से ज्यादा नए मरीज आए हैं।

chat bot
आपका साथी