विश्व में तीन महीने बाद मिले सबसे कम तीन लाख नए केस, बीते 24 घंटे में करीब आठ हजार पीड़ितों की गई जान

विश्व में तीन महीने बाद मिले सबसे कम तीन लाख नए केस

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के डाटा के अनुसार मंगलवार सुबह कोरोना पीडि़तों का वैश्विक आंकड़ा 17 करोड़ 35 लाख 38 हजार से अधिक हो गया। जबकि मरने वालों की कुल संख्या 37 लाख 34 हजार 654 हो गई है।

Nitin AroraTue, 08 Jun 2021 05:42 PM (IST)

वाशिंगटन, एजेंसियां। भारत और ब्राजील जैसे देशों में कोरोना महामारी की दूसरी लहर का कहर थमने का असर वैश्विक स्तर पर दिखने लगा है। नतीजन वैश्विक स्तर पर दैनिक मामलों में कमी आने लगी है। विश्व में तीन महीने बाद गत 24 घंटे में सबसे कम तीन लाख 12 हजार नए मामले पाए गए। इससे पहले गत आठ मार्च को दो लाख 94 हजार संक्रमित पाए गए थे। बीते 24 घंटे में दुनियाभर में करीब आठ हजार पीडि़तों की मौत हुई।

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के डाटा के अनुसार, मंगलवार सुबह कोरोना पीडि़तों का वैश्विक आंकड़ा 17 करोड़ 35 लाख 38 हजार से अधिक हो गया। जबकि मरने वालों की कुल संख्या 37 लाख 34 हजार 654 हो गई है। दुनिया में कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा जूझने वाले अमेरिका में कुल तीन करोड़ 42 लाख 25 हजार से अधिक मामले पाए गए हैं और छह लाख 12 हजार से ज्यादा की मौत हुई है। यहां सोमवार को 12 हजार से ज्यादा नए केस मिले। इधर, ब्राजील में बीते 24 घंटे में 38 हजार नए संक्रमित मिलने से कुल मामले एक करोड़ 69 लाख 85 हजार से अधिक हो गए हैं। कुल चार लाख 74 हजार से ज्यादा मौत हुई है।

पाकिस्तान : 24 घंटे में 1,383 नए मामले मिलने से पीडि़तों की संख्या नौ लाख 35 हजार से अधिक हो गई है। यहां कुल 21 हजार 376 मौत हुई है।

चीन : दक्षिणी प्रांत गुआंगदोंग में नए संक्रमितों के मिलने का दौर जारी है। 19 नए मामले पाए गए हैं। संक्रमण रोकने को सख्त पाबंदियों लगाई गई हैं।

बांग्लादेश : राष्ट्रव्यापी लाकडाउन को और दस दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। संक्रमण पर अंकुश पाने के प्रयास में यह कदम उठाया गया है।

ओमान : स्वास्थ्य मंत्रालय ने 24 घंटे में 1,216 नए पाजिटिव केस की पुष्टि की। इससे कुल केस दो लाख 25 हजार हो गए। 2,424 मौत हुई है।

रोमांचक गेम्स खेलें और जीतें
एक लाख रुपए तक कैश अभी खेलें

This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.