मानव तस्करी पर आधारित फिल्म 'लव सोनिया' संयुक्त राष्ट्र में दिखाई जाएगी

कुमकुम भाग्य सीरियल से मशहूर हुई मृणाल ठाकुर इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं।

By Ravindra Pratap SingEdited By: Publish:Fri, 21 Sep 2018 07:53 PM (IST) Updated:Fri, 21 Sep 2018 10:30 PM (IST)
मानव तस्करी पर आधारित फिल्म  'लव सोनिया' संयुक्त राष्ट्र में दिखाई जाएगी
मानव तस्करी पर आधारित फिल्म 'लव सोनिया' संयुक्त राष्ट्र में दिखाई जाएगी

न्यूयॉर्क, प्रेट्र। बेहतरीन अभिनय और कथानक के लिए चौतरफा वाहवाही बटोर रही निर्देशक तबरेज नूरानी की फिल्म 'लव सोनिया' संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में भी दिखाई जाएगी। नूरानी को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर 11 अक्टूबर को यूएन में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए आमंत्रित किया गया है।

स्क्रीनिंग की मेजबानी यूनाइटेड नेशन ऑफिस फॉर ड्रग्स एंड क्राइम (यूएनडीसी) और मानव तस्करी के खिलाफ काम कर रही भारतीय संस्था 'अपने आप' कर रही है। सच्ची घटनाओं पर आधारित 'लव सोनिया' एक भारतीय ग्रामीण लड़की की कहानी है। वह अपनी बहन को बचाने की कोशिश में खुद भी दुनियाभर में फैले मानव तस्करी के जाल में फंस जाती है।

फिल्म को यूएन में प्रदर्शित किए जाने से खुश नूरानी ने कहा, 'यह हमारे लिए बहुत ही सम्मान और गौरव की बात है। मैं स्क्रीनिंग की प्रतीक्षा कर रहा हूं।' 'कुमकुम भाग्य' सीरियल से मशहूर हुई मृणाल ठाकुर इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। उनके अलावा मनोज वाजपेयी, राजकुमार राव, रिचा चढ्ढा, आदिल हुसैन और अनुपम खेर ने भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

chat bot
आपका साथी