World Coronavirus Updates: रूस में अब तक 5725 लोगों की मौत, साढ़े चार लाख से ज्यादा केस

रूस में पिछले 24 घंटे में 8855 नए मामले सामने आए हैं और 197 लोगों की मौत हो गई है। देश में अबतक 458689 मामले सामने आ गए हैं और 5725 लोगों की मौत हो गई है।

By TaniskEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 08:29 AM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 06:44 PM (IST)
World Coronavirus Updates: रूस में अब तक 5725 लोगों की मौत, साढ़े चार लाख से ज्यादा केस
World Coronavirus Updates: रूस में अब तक 5725 लोगों की मौत, साढ़े चार लाख से ज्यादा केस

वाशिंगटन, एजेंसियां। रूस में पिछले 24 घंटे में 8855 नए मामले सामने आए हैं और 197 लोगों की मौत हो गई है। इससे एक दिन पहले देश में 8726 मामले सामने आए थे और 144 लोगों की मौत हुई थी। देश में अबतक  4,58,689 मामले सामने आ गए हैं और 5725 लोगों की मौत हो गई है। ब्राजील में पिछले 24 घंटे में 1005 लोगों की कोरोना वायरस (COVID-19) मौत हो गई है और 30,830 मामले सामने आए हैं। रायटर्स के अनुसार देश में 35,026 लोगों की मौत हो गई है और 645,771 मामले सामने आ गए हैं।   

पाकिस्तान में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (COVID-19)से 97 लोगों की मौत हो गई और 4734 मामले सामने आए। देश में अब तक 93,983 केस सामने आ गए हैं और 1935 लोगों की मौत हो गई है। देश में अब तक 660,508 टेस्ट हुए हैं। समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार इनमें से 22,185 टेस्ट पिछले 24 घंटे में हुए हैं। 

LIVE World Coronavirus Updates

नेपाल में आज कोरोना के 323 नए मामले

नेपाल में पिछले 24 घंटों के अंदर कोरोना संक्रमण के 323 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, अब तक देश में कोरोना के मामलों की संख्या 3,235 हो गई है। देश में अब तक कोरोना से 11 लोगों की जान जा चुकी है।

पाकिस्तान में 30 लाख लोग अपनी नौकरी खो सकते हैं

पाकिस्तान में कोरोना के कारण इंडस्ट्रियल और सर्विस सेक्टर से जुड़े 30 लाख लोग अपनी नौकरी खो सकते हैं। इसके अलावा गरीबी का स्तर मौजूदा 24.3 प्रतिशत से बढ़कर 33.5 प्रतिशत हो सकता है। समाचार एजेंसी आइएएनएस के अनुसार देश के वित्त मंत्रालय ने इसकी जानकारी दी।

सर्विस सेक्टर से जुड़े 20 लाख लोगों की नौकरी जा सकती है

महामारी से आर्थिक कठिनाइयों के कारण सर्विस सेक्टर से जुड़े 20 लाख लोग और इंडस्ट्रियल  सेक्टर से जुड़े 10 लाख लोगों की नौकरी जा सकती है। मंत्रालय ने सीनेट को इसकी जानकारी दी।  समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, मंत्रालय ने बताया कि महामारी से पहले जीडीपी की वृद्धि दर 3.24 प्रतिशत रहने की उम्मीद थी, जो अब चालू वित्त वर्ष के दौरान घटकर -0.4 प्रतिशत हो गई है। राजकोषीय घाटा भी शुरुआती लक्ष्य जीडीपी के 7.5 प्रतिशत से बढ़कर 9.4 प्रतिशत हो जाने का अनुमान है।

दुनियाभर में कोरोना वायरस के 67,67,783 मामले

दुनियाभर में कोरोना वायरस के 67,67,783 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 3,94,932 लोगों की मौत हो गई है और 28,49,218 मरीज ठीक हो गए हैं। ये आंकड़े समाचार एजेंसी रायटर्स द्वारा जारी 6 जून 2020 सुबह 7 बजे तक के हैं। 

यूरोप में 20,68,692 मामले सामने आए

रायटर्स के अनुसार यूरोप में 20,68,692 मामले सामने आए हैं। इनमें से 1,77,587 मरीजों की मौत हो गई है। 9,77,866 मरीज ठीक हो गए हैं। देशों की बात करें तो अमेरिका में 19,05,435 मामले सामने आ गए हैं। 1,09,138 मरीजों की मौत हो गई है और 4,48,073 मरीज ठीक हो गए हैं। समाचार एजेंसी रायटर्स के अनुसार अमेरिका के बाद कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित ब्राजील हुआ है। इसके अलावा रूस में 449,834 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 5528 लोगों की मौत हो गई है और 2,12 680 लोग ठीक हो गए हैं।

chat bot
आपका साथी