मंगल पर नासा के यान की लैंडिंग का होगा सीधा प्रसारण

नासा ने पांच मई को इनसाइट को मंगल ग्रह की ओर रवाना किया था। 2012 में भेजे गए क्यूरियोसिटी रोवर के बाद मंगल पर पहुंचने वाला यह नासा का पहला यान होगा।

By Manish NegiEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 05:35 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 05:35 PM (IST)
मंगल पर नासा के यान की लैंडिंग का होगा सीधा प्रसारण
मंगल पर नासा के यान की लैंडिंग का होगा सीधा प्रसारण

वाशिंगटन, आइएएनएस। 26 नवंबर को अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का इनसाइट यान जब मंगल की सतह को छुएगा, तब पूरी दुनिया उस पल की गवाह बनेगी। नासा टेलीविजन, नासा की वेबसाइट और यूट्यूब समेत विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। भारतीय समयानुसार यह प्रसारण 26-27 नवंबर की रात डेढ़ बजे से होगा।

नासा ने पांच मई को इनसाइट को मंगल ग्रह की ओर रवाना किया था। 2012 में भेजे गए क्यूरियोसिटी रोवर के बाद मंगल पर पहुंचने वाला यह नासा का पहला यान होगा। मंगल पर लैंडिंग के साथ ही इनसाइट के दो साल के अभियान की शुरुआत हो जाएगी। इस अवधि में यह यान मंगल के अंदरूनी हिस्सों का अध्ययन करेगा। इससे मिलने वाली जानकारियां चट्टानों के निर्माण की प्रक्रिया को समझने में मददगार होंगी। इनसे धरती की चट्टानों को समझने में भी मदद मिलेगी।

इनसाइट के बाद नासा दो और छोटे यान मंगल पर भेजेगा। इनमें मार्स क्यूब वन (मार्को) शामिल है। अगर मार्को अपने तय कार्यक्रम के अनुसार मंगल पर पहुंचा तो वहां इनसाइट के जुटाए आंकड़े उसके लिए मददगार होंगे।

chat bot
आपका साथी