डांस करते हुए कमला हैरिस का वीडियो वायरल कहा- बारिश, चमक और लोकतंत्र किसी का इंतजार नहीं करता

कमला ने ट्विटर पर शेयर किया है। बारिश में भीगते हुए वह नजर आ रही हैं। फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि लोकतंत्र किसी भी चीज का इंतजार नहीं करता है। फिर चाहे वह बारिश हो या फिर साइन। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Tue, 20 Oct 2020 03:17 PM (IST) Updated:Tue, 20 Oct 2020 03:35 PM (IST)
डांस करते हुए कमला हैरिस का वीडियो वायरल कहा- बारिश, चमक और लोकतंत्र किसी का इंतजार नहीं करता
बारिश में डांस करते हुए कमला हैरिस का वीडियो वारयल।

वाशिंगटन, पीटीआइ। भारतीय मूल की कमला हैरिस का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह बारिश में डांस करती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो का एक फोटो खुद कमला ने ट्विटर पर शेयर किया है। बारिश में भीगते हुए वह नजर आ रही हैं। फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि लोकतंत्र किसी भी चीज का इंतजार नहीं करता है। फिर चाहे वह बारिश हो या फिर साइन। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उनके इस वीडियो को फोलोरिडा रैली का बताया जा रहा है। इस दौरान उन्हें सभी लोग चीयर्स करते हुए भी नजर आए है।रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा उनका डांसिंग वीडियो 15 सैंकड है। आधी रात तक उनके इस वीडियो को मिलियन लोग देख चुके हैं। 

बता दें कि पिछले दिनों कमला हैरिस ने अपना चुनावी अभियान कुछ दिनों के लिए रोक दिया था क्योंकि उनकी रैली में शामिल हुए दो स्टॉफ का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था। इसके बाद सोमवार को वह अमेरिकी चुनाव के ऑरलैंडो और जैक्सनविले में चुनावी अभियान में नजर आई थी। बता दें कि अगले महीने 3 नवंबर को अमेरिका में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होना है।

जारी किए बयान में बताया गया कि 14 अक्टूबर की रात चुनावी अभियान में शामिल होने वाले 2 लोगों का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव निकला है। बिडने के चुनावी अभियान में शामिल होने वाले यह दोनों लोग जो बिडेन के संपर्क में नहीं आए थे। इसलिए उन्हें आइसोलेशन में रहने की जारुरत नहीं है। दोनों लोगों के कोरोना संक्रमित होने के कारण सीनेटर कमला हैरिस की सभी यात्राओं को कैंसल किया जाता है। 19 अक्टूबर यानी सोमवार को वह चुनावी अभियान में वापस लौट जाएंगी। 

बता दें कि हाल ही में कमला हैरिस ने दो बार पीसीआर टेस्ट कराया था, जिसमें उनका कोरोना रिजल्ट नेगेटिव रहा था। अभियान के अनुसार, वह दोनों व्यक्तियों के साथ एक उड़ान पर थी, लेकिन उन्होंने मास्क पहन रखा था। और 15 मिनट से अधिक समय तक के लिए छह फीट की दूरी पर थीं।

chat bot
आपका साथी