जो बाइडन ने Eric Lande को व्हाइट हाउस ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी का निदेशक किया नॉमिनेट, इस प्रशासन में विज्ञान पर किया जाएगा फोकस

अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने Eric Lande को व्हाइट हाउस ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी का निदेशक नॉमिनेट किया है। इस नाम को नॉमिनेट करते हुए उन्होंने कहा कि इस प्रशासन में साइंस प्रमुखता रहेगा। पढ़ें पूरी खबर।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 07:54 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 07:54 AM (IST)
जो बाइडन ने  Eric Lande को व्हाइट हाउस ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी का निदेशक किया नॉमिनेट, इस प्रशासन में विज्ञान पर किया जाएगा फोकस
जो बाइडन ने Eric Lande को व्हाइट हाउस ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी का निदेशक किया नॉमिनेट

वाशिंगटन, एएनआइ। अमेरिका के नव-निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि उनके प्रशासन में विज्ञान को प्रमुखता दी जाएगी। उन्होंने एरिक लैंडर को व्हाइट हाउस ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी पॉलिसी के निदेशक के रूप में नॉमिनेट किया है। बाइ़डन ने साइंस टीम की घोषणा करते हुए कहा कि टीम की अगुवाई लैंडर द्वारा की जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा कि दुनिया में कुछ शानदार दिमाग वाले वैज्ञानिक हैं, जो प्रौद्योगिकी नीति के कार्यालय और विज्ञान में राष्ट्रपति के सलाहकार परिषद के सदस्य भी हैं।

अपने संबोधन में आगे उन्होंने कहा कहा कि उनके प्रशासन में विज्ञान पर अत्याधिक जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम जानते है कि विज्ञान एक खोज है ना की कल्पना। इससे हमें उम्मीद भी मिलती है और अमेरिका में इसी उम्मीद से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि विज्ञान अमेरिका के डीनए में है। साथ ही कहा कि जैसा कि हम जानते हैं कि विज्ञान से मिली सफलताओं ने हमारे जीवन के तरीके बदल दिए हैं। आगे कहा कि हम पिछले 10 वर्षों में किए विकास की तुलना में अगले 10 वर्षों में अधिक प्रगति कर सकते हैं। 

chat bot
आपका साथी