जो बाइडन से कई गुना ज्यादा है कमला हैरिस की कमाई, जानें कितना चुकाया टैक्स

व्हाइट हाउस के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और उनकी टीचर पत्नी जिल ने 2020 में लगभग छह लाख सात हजार डॉलर की कमाई की है। 2019 में इस दंपति की आमदनी 9 लाख 85 हजार डॉलर थी।

By Manish PandeyEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 03:24 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 03:24 PM (IST)
जो बाइडन से कई गुना ज्यादा है कमला हैरिस की कमाई, जानें कितना चुकाया टैक्स
जितनी बाइडन की आमदनी, उससे ज्यादा कमला ने चुकाया टैक्स

वाशिंगटन, प्रेट्र। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, उनकी पत्नी जिल और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस व उनके पति डगलस ने 2020 के अपनी आमदनी के रिटर्न घोषित कर दिए हैं। रिटर्न के मुताबिक कमला हैरिस जो बाइडन की आमदनी से ढाई गुना से ज्यादा कमाती हैं। बाइडन की जितनी आमदनी है, उससे ज्यादा वह टैक्स देती हैं। बाइडन की 2019 के मुकाबले पिछले साल आमदनी भी घट गई है।

व्हाइट हाउस के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और उनकी टीचर पत्नी जिल ने 2020 में लगभग छह लाख सात हजार डॉलर (करीब चार करोड़ 43 लाख रुपये) की कमाई की है। 2019 में इस दंपति की आमदनी 9 लाख 85 हजार डॉलर (करीब सात करोड़ 18 लाख रुपये) थी। 2019 के मुकाबले पिछले साल उनकी आमदनी में कमी आई है। उनकी आमदनी पर 25.9 फीसद की टैक्स दर रही।

उपराष्ट्रपति कमला हैरिस और उनके पति डगलस एमहॉफ की आमदनी 2020 में लगभग 17 लाख डॉलर (करीब 12 करोड़ 38 लाख रुपये) रही। इस दंपति ने सरकार को छह लाख 21 हजार डॉलर का टैक्स चुकाया। उनके लिए प्रभावी टैक्स दर 36.7 फीसद रही। अमेरिकी राष्ट्रपति और उनकी पत्नी की जितनी कमाई है, उससे ज्यादा कमला हैरिस ने इनकम टैक्स दिया। कमला हैरिस ने सवा लाख डॉलर का टैक्स कैलिफिोर्निया में और उनके पति ने 56 हजार डॉलर का टैक्स कोलंबिया में दिया। 2020 में उन्होंने 27 हजार डॉलर दान में दिए।

अमेरिकी राष्ट्रपति और उनकी पत्नी ने भी दान में 30 हजार डॉलर दिए हैं। यानी अपनी आमदनी का 5.1 प्रतिशत उन्होंने दान में दिया। अमेरिकी कानून के अनुसार राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति को अपनी वित्तीय जानकारी को सार्वजनिक करना होता है। इसीलिए दोनों के रिटर्न की जानकारी व्हाइट हाउस से सार्वजनिक की गई है।                                                                                                                                                         

chat bot
आपका साथी