सपने में महिला ने निगल ली सगाई की अंगूठी, डॉक्‍टरों ने ऑपरेशन के बाद निकाला

अमेरिका में एक अजीबो गरबी मामला सामने आया है जहां एक महिला ने नींद में आए एक बुरे सपने के कारण अपनी ही सगाई की अंगूठी निगल ली जिसके बाद उसकी मुश्किलें बढ़ गईं।

By Krishna Bihari SinghEdited By: Publish:Tue, 17 Sep 2019 04:43 PM (IST) Updated:Tue, 17 Sep 2019 04:43 PM (IST)
सपने में महिला ने निगल ली सगाई की अंगूठी, डॉक्‍टरों ने ऑपरेशन के बाद निकाला
सपने में महिला ने निगल ली सगाई की अंगूठी, डॉक्‍टरों ने ऑपरेशन के बाद निकाला

वाशिंगटन, एजेंसी। अमेरिका में एक अजीबो गरबी मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने नींद में आए एक बुरे सपने के कारण अपनी ही सगाई की अंगूठी निगल ली। इसके बाद महिला को अस्पताल जाकर सर्जरी करानी पड़ी। दरअसल कैलिफोर्निया की रहने वाली जेना एवांस को सपना आया कि वह और उसका मंगेतर तेज गति से चल रही एक ट्रेन में यात्र कर रहे हैं और इस दौरान कुछ बुरे लोगों से अगूंठी को बचाने के लिए उसने इसे निगल लिया।

लेकिन जेना एवांस के लिए बुरी बात यह हुई कि उसने सपने में ही नहीं, बल्कि हकीकत में भी अंगूठी निगल ली थी। जब इस बुरे सपने के बाद जेना जगीं तो उन्होंने देखा कि उनकी हीरे की अंगूठी अंगुली में नहीं है। इसके बाद उन्होंने इस घटना की जानकारी अपने मंगेतर दी और दोनों अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में जब जेन ने एक्स-रे स्कैन कराया गया तो उनके पेट में 2.4 कैरेट की अंगूठी होने की पुष्टि हुई।

जेना एवांस ने बताया कि जब डॉक्‍टरों ने उसके पेट से अंगूठी (ring) निकालने की प्रक्रिया शुरू की तो उसे उसकी मृत्यु होने से संबंधित रिलीज फॉर्म पर उससे दस्‍तखत कराए गए। जेना एवांस ने कहा कि मैं काफी रोई, क्योंकि यदि मैं मर जाती तो लोग मुझे पागल ही समझते। मैंने इस सगाई की अंगूठी (ring) के लिए लंबा इंतजार किया था। हालांकि डॉक्‍टरों ने सर्जरी के बाद पेट से अंगूठी को सफलतापूर्वक निकाल लिया।

chat bot
आपका साथी