मेक्सिको: भारतीय मूल की इंजीनियर अंजली की गोली लगने से मौत, अपराधी गुटों के बीच झड़प में हुआ हादसा

हिमाचल प्रदेश की अंजली रयोत कैलिफोर्निया में लिंक्ड इन में इंजीनियर के तौर पर कार्यरत थीं और जन्मदिन मनाने के लिए पति उत्कर्ष श्रीवास्तव के साथ मेक्सिको गईं लेकिन वहां ड्रग का धंधा करने वाले दो गुटों के बीच चल रही फायरिंग के चपेट में आ गईं।

By Monika MinalEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 12:18 AM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 02:09 AM (IST)
मेक्सिको: भारतीय मूल की इंजीनियर अंजली की गोली लगने से मौत, अपराधी गुटों के बीच झड़प में हुआ हादसा
मेक्सिको: भारतीय मूल की इंजीनियर अंजली की गोली लगने से मौत

लास एंजेल्स, प्रेट्र। जन्मदिन मनाने के लिए पति उत्कर्ष श्रीवास्तव के साथ कैलिफोर्निया से मेक्सिको गई अंजली रयोत  ड्रग का धंधा करने वाले दो गुटों के बीच हो रही फायरिंग के चपेट में आ गईं। हिमाचल के सोलन शहर की रहने वाली 25 वर्षीय इंजीनियर अंजली रयोत की मेक्सिको में गोली लगने से मौत हो गई।  मेक्सिको में 21 अक्टूबर को कैरेबियन तट रिसोर्ट टुलम में अंजली खाना खा रही थीं। इसी दौरान वहां दो गुटों में गोलीबारी शुरू हो गई, इसकी चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। इनमें से एक अंजली थीं।

कैलिफोर्निया (California) में रहने वाली 29 वर्षीय भारतीय मूल महिला पेशेवर (techie) अपना जन्मदिन मनाने मेक्सिको (Mexico) गई थी जहां दो ड्रग गैंग के बीच फायरिंग में गोली लगने से उनकी मौत हो गई। यह घटना कैरेबियाई रिसार्ट की है। अंजली रयोत (Anjali Ryot) और एक जर्मन पर्यटक बुधवार को दो गुटों के बीच हुए झड़प का शिकार हो गए। दो दिन पहले अंजली ने इंस्टाग्राम पर तट पर घूमने का अंतिम वीडियो अपलोड किया था। अंजली इंजीनियर होने के साथ ट्रैवल ब्लागर भी थीं। वह देश-विदेश के पर्यटन स्थलों की खूबसूरती को दर्शाती थी।

सोलन शहर के हाउसिंग बोर्ड कालोनी की रहने वाली अंजली की शादी वर्ष 2016 में मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में उत्कर्ष श्रीवास्तव से हुई थी। शादी से पहले ही यह दोनों अमेरिका में नौकरी करते थे। अंजली अपना जन्मदिन मनाने के लिए मेक्सिको गई थी।  30वां जन्मदिन मनाने रयोत अपने पति उतकर्ष श्रीवास्तव के साथ कैलिफोर्निया के सैन जोस सिटी स्थित अपने घर से मेक्सिको गई थी। यह जानकारी हिमाचल प्रदेश में रहने वाले अंजली के पिता के डी रयोत (K D Ryot) ने प्रेट्र को दी। उत्कर्ष ने इस हादसे की जानकारी अपने छोटे भाई आशीष को दी जो शिकागो (Chicago) में रहते हैं। आशीष ने घटना की जानकारी भारत में अपने परिवार को दी।

 पिता डा. किशन दयाल ने बताया कि बेटी की मौत की खबर से परिवार सदमे में है। उनका बेटा भी अमेरिका में रहता है। इंस्टाग्राम अकाउंट ने अंजली को कैलिफोर्निया के सैन जोस में रहने वाली हिमाचल प्रदेश से ट्रैवल ब्लागर के तौर पर लिस्ट किया हुआ है। जुलाई से अंजली लिंक्ड इन पर सीनियर साइट रिलायबिलिटी इंजीनियर के तौर पर काम कर रहीं हैं।

chat bot
आपका साथी