भारतीय मूल के डॉक्टर ने टेक्सास में एक फिजिशियन को गोली मारी और खुद की भी ले ली जान

भारतीय मूल के अमेरिकी 43 वर्षीय बाल रोग विशेषज्ञ (pediatrician) ने एक महिला डॉक्टर को गोली मारी और इसके बाद खुद को भी गोली मार ली। यह जानकारी टेक्सास के पुलिस ने दी। उक्त डॉक्टर की पहचान डॉक्टर भरत नारुमांची (Dr Bharat Narumanchi) के तौर पर की गई।

By Monika MinalEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 04:40 PM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 04:40 PM (IST)
भारतीय मूल के डॉक्टर ने टेक्सास में एक फिजिशियन को गोली मारी और खुद की भी ले ली जान
भारतीय मूल के कैंसर पीड़ित डॉक्टर ने खुद को मारी गोली

 ह्यूस्टन, प्रेट्र। कैंसर (Cancer) से पीड़ित भारतीय मूल के अमेरिकी 43 वर्षीय बाल रोग विशेषज्ञ (pediatrician) ने एक महिला डॉक्टर को गोली मारी और इसके बाद  खुद को भी गोली मार ली। यह जानकारी टेक्सास के पुलिस ने दी। उक्त डॉक्टर की पहचान डॉक्टर भरत नारुमांची (Dr Bharat Narumanchi) के तौर पर की गई। पुलिस ने बताया कि हाल में ही डॉक्टर को कैंसर होने का पता चला था। 

नारुमांची कैलिफोर्निया (California) में प्रैक्टिस करते थे। उन्होंने दो सप्ताह पहले ही चिल्ड्रंस मेडिकल ग्रुप में वॉलंटियर की पोजिशन के लिए आवेदन दिया था लेकिन इसे स्वीकारा नहीं गया। नारुमांची के परिजनों ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया और कहा है कि वे जांच में सहयोग देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि नारुमांची ने ऐसा क्यों किया इसके बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं। नारुमांची के परिजनों ने कहा, 'इस घटना के दुष्परिणाम हमारे साथ हमेशा रहेंगे और हम केवल ऊपर वाले से उम्मीद कर सकते हैं कि वे हर इस जख्म को भरेंगे।'

पुलिस के पास मंगलवार को एक कॉल आई जिसमें बताया गया कि एक शख्स चिल्ड्रंस मेडिकल ग्रुप (CMG) के ऑफिस में गया उसके हाथ में बंदूक थी और उसने बिल्डिंग में लोगों को बंधक बना लिया। पुलिस ने बताया कि शुरुआत में वहां कई लोग बंधक थे लेकिन बाद में केवल एक बाल रोग विशेषज्ञ कैथरीन डॉडसन (Katherine Dodson) को छोड़ सब बाहर निकल गए। पुलिस ने नारुमांची से संपर्क करने की कई बार कोशिश की लेकिन असफल रहे। 

अब यह जांच की जा रही है कि डाक्टर भरत का कैथरीन से क्या संपर्क था। डाक्टर भरत ने जब हास्पीटल की बिल्डिंग में लोगों को बंधक बना रखा था, तब उसे लोगों ने पिस्टल के साथ वहां घूमते देखा था। वहां मौजूद लोगों ने उससे बात करने की भी कोशिश की। संपर्क न होने के बाद पुलिस को सूचना दी गई थी।

chat bot
आपका साथी