भारतीय अमेरिकी किरण आहूजा को अमेरिका में मिला अहम पद, वोटिंग में शामिल हुई उपराष्ट्रपति हैरिस

Indian American Kiran Ahuja अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा नामित किरण आहूजा के नाम पर सीनेट ने भी मुहर लगा दी। अब वो आफिस आफ पर्सनल मैनेजमेंट प्रमुख के पद को संभालेंगी। उपराष्ट्रपति हैरिस ने भी उनके लिए वोटिंग में हिस्सा लिया।

By Monika MinalEdited By: Publish:Wed, 23 Jun 2021 04:30 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jun 2021 04:30 PM (IST)
भारतीय अमेरिकी किरण आहूजा को अमेरिका में मिला अहम पद, वोटिंग में शामिल हुई उपराष्ट्रपति हैरिस
भारतीय अमेरिकी किरण आहूजा को अमेरिका में मिला अहम पद (Picture Credit; Twitter)

वाशिंगटन, प्रेट्र। भारतीय मूल की किरण आहूजा को आफिस आफ पर्सनल मैनेजमेंट प्रमुख के पद पर नियुक्ति को अमेरिकी सीनेट की मंजूरी मिल गई है। अमेरिकी वकील व एक्टिविस्ट 49 वर्षीय किरण आहूजा अमेरिका की सरकार में इस शीर्ष पद तक पहुंचने वाली पहली भारतीय अमेरिकी हैं। उनकी नियुक्ति के लिए उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को वोटिंग में हिस्सा लेना पड़ा। किरण आहूजा को राष्ट्रपति जो बाइडन ने नामित किया था। इस संघीय एजेंसी के नियंत्रण में ही देश के बीस लाख सिविल सर्वेट कार्य करते हैं। 

हैरिस के वोट ने किया पलड़ा भारी, 51-50 का अंतर

अमेरिका में प्रमुख पदों पर नियुक्ति के लिए राष्ट्रपति नामित करते हैं, नामांकन को सीनेट की मंजूरी दिया जाना अनिवार्य है। किरण आहूजा की नियुक्ति के लिए सीनेट की मंजूरी दिए जाने के दौरान वोटिंग में समर्थन और विरोध में बराबरी पर पचास-पचास वोट आए। इससे यह मामला पेचीदा हो गया। किसी भी मामले में बराबरी की स्थिति में निर्णायक वोट उपराष्ट्रपति का होता है। उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने अपना वोट किरण आहूजा के समर्थन में देते हुए उनकी नियुक्ति का रास्ता साफ कर दिया।

भारत में जन्मी किरण मात्र दो साल की थीं जब उनके माता-पिता अमेरिका आ गए। उनके पिता मनोचिकित्सक (Psychiatrist) थे। जॉर्जिया यूनिवर्सिटी से उन्होंने लॉ (कानून) की डिग्री हासिल की इसके बाद ट्रायल अटार्नी के तौर पर जस्टिस डिपार्टमेंट से जुड़ी लेकिन तीन साल बाद ही उन्होंने यह काम छोड़ वाशिंगटन यूनिवर्सिटी में पढ़ाना शुरू कर दिया।

सिविल राइट्स के वकील से करियर की हुई थी शुरुआत

वर्ष 2015 से 2017 तक किरण आहूजा ने यूएस ऑफिस ऑफ पर्सनल मैनेजमेंट के चीफ ऑफ स्टाफ का पद संभाला है। अभी वो फिलैंथरोपी नॉर्थवेस्ट की CEO हैं। यह फिलैंथरोपिक संस्थाओं का क्षेत्रीय नेटवर्क है। अमेरिका के कानून विभाग (US Department of Justice) में सिविल राइट्स वकील के तौर पर उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। 2003 से 2008 तक किरण नेशनल एसियन पैसिफिक अमेरिकन वूमंस फोरम की एक्जीक्यूटीव डायरेक्टर रहीं।

chat bot
आपका साथी