UN में भारत ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब, कहा- हर बड़ी आतंकी घटना से जुड़े हैं तार

संयुक्त राष्ट्र महासभा में पाकिस्तान द्वारा नागरिकता बिल और जम्मू-कश्मीर से जुड़े मुद्दे उठाए जाने के बाद भारत ने तीखी प्रतिक्रिया दी।

By Manish PandeyEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 06:44 PM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 06:44 PM (IST)
UN में भारत ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब, कहा- हर बड़ी आतंकी घटना से जुड़े हैं तार
UN में भारत ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब, कहा- हर बड़ी आतंकी घटना से जुड़े हैं तार

संयुक्त राष्ट्र, पीटीआइ। संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान को करारा जवाब देते हुए भारत ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद की हर बड़ी घटना का कहीं न कहीं पाकिस्तान से जुड़ाव है। यही वह देश है जहां बेगुनाह लोगों की जान लेने के लिए आतंकियों को प्रशिक्षण दिया जाता है। पाकिस्तान की ओर से संयुक्त राष्ट्र महासभा में नागरिकता बिल और जम्मू-कश्मीर से जुड़े मुद्दे उठाए जाने के बाद भारत ने गुरुवार को यह तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

'शांति की संस्कृति' विषय पर अपनी बात रखते हुए संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की सबसे जूनियर सदस्य पालोमी त्रिपाठी ने कहा, 'सहयोग शांति की संस्कृति का मूल तत्व है। इसका प्रयोग राजनीतिक दुष्प्रचार के लिए नहीं करना चाहिए। हमें उस समय विशेष रूप से सतर्क रहने की जरूरत है जब लोमड़ी मुर्गियों की रखवाली कर रही हो।'

पाक की टिप्पणी पर पलटवार                    

पालोमी पाकिस्तान के स्थानीय प्रतिनिधि मुनीर अकरम की टिप्पणियों का जवाब दे रही थीं। अकरम ने अपने भाषण में जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद-370 की समाप्ति, नागरिकता संशोधन विधेयक, एनआरसी और अयोध्या विवाद पर आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर टिप्पणियां की थीं।

बच्चों और युवाओं को किताबों के बदले बंदूक                   

पाकिस्तान पर जोरदार पलटवार करते हुए पालोमी ने कहा, 'इस देश में बच्चों और युवाओं को किताबों के बदले बंदूक दी जाती हैं। महिलाओं पर अत्याचार किया जाता है और अल्पसंख्यकों को सताया जाता है। इसके बावजूद पाकिस्तान दूसरे देशों के आंतरिक मामलों में आधारहीन आरोप लगाता है। इस तरह के आरोपों पर भारत की स्थिति जगजाहिर है। हम इन आरोपों को पूरी दृढ़ता से खारिज करते हैं। अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस तरह के दुष्प्रचार पर ध्यान नहीं देना चाहिए।'

chat bot
आपका साथी