भारत के 100 करोड़ डोज देने से दुनिया को COVID-19 को हराने में मदद मिलेगी: अमेरिकी सांसद

न्यूयार्क टाइम्स ने कहा कि भारी मात्रा में टीकाकरण अभियान का पहुंच जाना एक बदलाव की ओर ले जाता है जो धीमी शुरुआत को कहीं पीछे छोड़ देता है जब भारत की शासी पार्टी ने जब चुनावों को प्राथमिकता दी और वायरस से निपटने में एक ढीला रवैया अपनाया।

By Nitin AroraEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 08:39 AM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 09:49 AM (IST)
भारत के 100 करोड़ डोज देने से दुनिया को COVID-19 को हराने में मदद मिलेगी: अमेरिकी सांसद
भारत के 100 करोड़ डोज देने से दुनिया को COVID-19 को हराने में मदद मिलेगी: अमेरिकी सांसद

वाशिंगटन, पीटीआइ। भारत ने बीते दिन देश में 100 करोड़ वैक्सीन की खुराक देते हुए दुनिया में इतिहास रच दिया। शीर्ष अमेरिकी सांसदों ने इस मौके पर भारत को बधाई दी। उन्होंने कहा कि भारत की सफलता दुनिया को महामारी को हराने में मदद करेगी। शक्तिशाली हाउस फारेन अफेयर्स कमेटी के अध्यक्ष, कांग्रेसी ग्रेगरी मीक्स ने गुरुवार को कहा, 'भारत को COVID-19 महामारी के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में इस महत्वपूर्ण मील के पत्थर तक पहुंचने के लिए बधाई।' उन्होंने आगे कहा, 'फार्मास्युटिकल और वैक्सीन निर्माण में एक वैश्विक नेता के रूप में, भारत की सफलता दुनिया को इस महामारी को हराने में मदद करेगी।'

मोंटाना के सीनेटर स्टीव डाइन्स ने कहा, 'यह देखकर बहुत अच्छा लगा कि भारत COVID-19 टीकाकरण की 1 बिलियन खुराक तक पहुंच गया है। क्या उपलब्धि है!'

कांग्रेस सदस्य राबिन केली ने कहा कि भारत ने अब जीवन रक्षक COVID-19 वैक्सीन की एक अरब से अधिक खुराक दे दी है। उन्होंने कहा कि यह एक आशाजनक उपलब्धि है। दुनिया भर में टीकाकरण दर इस महामारी से हमारी वैश्विक रिकवरी में एक महत्वपूर्ण कारक है।

न्यूयार्क टाइम्स ने कहा कि भारी मात्रा में टीकाकरण अभियान का पहुंच जाना एक बदलाव की ओर ले जाता है, जो धीमी शुरुआत को कहीं पीछे छोड़ देता है, जब भारत की शासी पार्टी ने जब चुनावों को प्राथमिकता दी और वायरस से निपटने में एक ढीला रवैया अपनाया, भीड़-भाड़ वाली राजनीतिक रैलियों को जारी रखा और मामलों में वृद्धि होने पर भी धार्मिक उत्सव की अनुमति दी थी।

विश्व स्वास्थ्य संगठन और अन्य देशों के साथ-साथ इजरायल, भूटान और श्रीलंका के नेतृत्व की ओर से भी भारत को शुभकामनाएं दी गईं। वैक्सीन मैत्री दुनिया भर के देशों को COVID-19 वैक्सीन प्रदान करने के लिए भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक मानवीय पहल है। सरकार ने 20 जनवरी से टीके उपलब्ध कराना शुरू किया था। भारत ने अब तक कनाडा, ब्रिटेन, भूटान, बांग्लादेश, श्रीलंका, ब्राजील, नेपाल, दक्षिण अफ्रीका, यूक्रेन और बहरीन सहित 95 देशों को टीकों की लगभग 66.3 मिलियन खुराक दी है।

chat bot
आपका साथी