अमेरिका के राज्‍य अल्बामा में सख्त गर्भपात कानून के खिलाफ हजारों लोगों ने किया प्रदर्शन

अमेरिका के दक्षिणी राज्य अल्बामा में गर्भपात पर लगाए गए देश के सबसे सख्त प्रतिबंधों के विरोध में हजारों लोग सड़कों पर उतरे।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Tue, 21 May 2019 12:40 PM (IST) Updated:Tue, 21 May 2019 12:40 PM (IST)
अमेरिका के राज्‍य अल्बामा में सख्त गर्भपात कानून के खिलाफ हजारों लोगों ने किया प्रदर्शन
अमेरिका के राज्‍य अल्बामा में सख्त गर्भपात कानून के खिलाफ हजारों लोगों ने किया प्रदर्शन
मोंटगोमरी (अमेरिका), एएफपी। अमेरिका के दक्षिणी राज्य अल्बामा में गर्भपात पर लगाए गए देश के सबसे सख्त प्रतिबंधों के विरोध में हजारों लोग सड़कों पर उतरे।

स्थानीय मीडिया ने खबर दी कि राज्य की राजधानी मोंटगोमरी में 'अल्बामा मानव जीवन संरक्षण कानून' की निंदा करने के लिए महिला प्रजनन अधिकारों की वकालत करने वाले करीब 500 कार्यकर्ता एकत्रित हुए जबकि बर्मिघम, एनिस्टन, हंट्सविले और मोबाइल में करीब 3,000 लोग विरोध में शामिल हुए। एचबी314 के तौर पर जाने जाना वाला यह कानून दरअसल गर्भपात को गैरकानूनी बनाता है।

मोंटगोमरी में विरोध जाहिर कर रहे लोगों के हाथों में 'उसका शरीर, उसकी पसंद' लिखे पोस्टर थे। एक महिला ने मटमैले रंग का अंतर्वस्त्र पहना हुआ था और उनके हाथ में एक बैनर था जिस पर लिखा था, 'अंडे देने की मशीन से ज्यादा है।' पिछले हफ्ते अल्बामा ने कानून पारित किया था जो प्रत्येक तरह के गर्भपात को प्रतिबंधित करता है। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी