अमेरिका में खसरे का प्रकोप : गूगल हेडक्वार्टर के कर्मियों में खौफ, न्यूयॉर्क में हेल्थ इमरजेंसी

13 अप्रैल को कंपनी के डॉक्टर की तरफ से आए ईमेल के बाद कई अन्य कर्मियों को खसरे की जानकारी मिली। डॉक्टर ने स्थिति काबू में होने का भरोसा भी जताया है।

By Prateek KumarEdited By: Publish:Fri, 19 Apr 2019 05:13 PM (IST) Updated:Fri, 19 Apr 2019 05:13 PM (IST)
अमेरिका में खसरे का प्रकोप : गूगल हेडक्वार्टर के कर्मियों में खौफ, न्यूयॉर्क में हेल्थ इमरजेंसी
अमेरिका में खसरे का प्रकोप : गूगल हेडक्वार्टर के कर्मियों में खौफ, न्यूयॉर्क में हेल्थ इमरजेंसी

सैन फ्रांसिस्को, आइएएनएस। तकनीक के क्षेत्र की दिग्गज कंपनी गूगल के मुख्यालय में खसरे (मीजल्स) से पीड़ित एक कर्मचारी के दफ्तर आने पर अन्य कर्मियों ने चिंता जताई है। अमेरिका के सिलिकॉन वैली स्थित गूगल मुख्यालय में इस मामले पर आंतरिक बैठक भी की गई।

डॉक्‍टर के मेल के बाद मिली जानकारी
इस बैठक में खसरे से बचाव के उपायों पर चर्चा की गई। कई कर्मियों ने अपने बीमार साथी की जानकारी देर से मिलने पर अचरज भी जताया। खसरा संक्रमित कर्मी चार अप्रैल को दफ्तर आया था। 13 अप्रैल को कंपनी के डॉक्टर की तरफ से आए ईमेल के बाद कई अन्य कर्मियों को इसकी जानकारी मिली। डॉक्टर ने स्थिति काबू में होने का भरोसा भी जताया है। इसके बावजूद गूगल कर्मियों में डर बना हुआ है।

अमेरिका के फैला है खसरे का प्रकोप
अमेरिका का ज्यादातर हिस्सा इस समय खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा है। न्यूयॉर्क में तो इसकी वजह से हेल्थ इमरजेंसी लागू कर दी गई है। अमेरिका को 2000 में खसरा मुक्त घोषित कर दिया गया था। इस साल अब तक 555 लोग इस बीमारी से संक्रमित हो चुके हैं।

हर तरफ टीकाकरण विरोधी अफवाह
टीकाकरण विरोधी अफवाहों के चलते यह बीमारी भयानक रूप ले रही है। कई लोग मानने लगे हैं कि खसरे के टीके से ऑटिज्म और अन्य बीमारियां होती हैं। इस कारण से वह टीकाकरण की अनदेखी करते हैं। हाल में यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया साइटों से टीकाकरण विरोधी सामग्री हटाई गई है।

chat bot
आपका साथी