COVID-19 Global Data : घातक वायरस ले चुकी है 5 लाख 33 हजार से अधिक जान, जानें देशों का आंकड़ा

COVID-19 के कारण हो रही मौत का आंकड़ा अपने रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। इसके कारण मरने वालों की कुल संख्या 5 लाख 33 हजार से अधिक हो चुकी है।

By Monika MinalEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 08:56 AM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 08:56 AM (IST)
COVID-19 Global Data : घातक वायरस ले चुकी है 5 लाख 33 हजार से अधिक जान, जानें देशों का आंकड़ा
COVID-19 Global Data : घातक वायरस ले चुकी है 5 लाख 33 हजार से अधिक जान, जानें देशों का आंकड़ा

वाशिंगटन, रायटर्स। दुनिया भर में कोविड-19 के कारण मरने वालों के आंकड़े में रिकार्ड है। अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, दुनिया के तमाम देशों में कुल 5 लाख 33 हजार से अधिक मौत हो चुकी है और 1 करोड़ 14 लाख से अधिक लोग संक्रमित हैं। यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम्स साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSSE) के अनुसार , सोमवार सुबह तक संक्रमण का कुल आंकड़ा 1 करोड़ 14 लाख 9 हजार 85 पहुंच गया वहीं मरने वालों की की संख्या 5 लाख 33 हजार 6 सौ 84 हो गई।

अमेरिका और ब्राजील के बाद तीसरे नंबर पर भारत 

दुनिया में संक्रमण के मामले में अमेरिका सबसे पहले नंबर पर है इसके बाद ब्राजील और तीसरे नंबर पर अब भारत आ गया है। अमेरिका में अब तक कुल संक्रमण के मामले दुनिया के तमाम देशों की तुलना में सबसे अधिक है।  यहां कुल मामलों का आंकड़ा 28 लाख  80 हजार 1 सौ 30 है वहीं मरने वाले 1 लाख 29 हजार 9 सौ 6  हैं। अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर आने वाले संक्रमित देश ब्राजील में संक्रमण के कुल मामले 16 लाख 3 हजार 55  हैं वहीं मरने वाले 64 हजार 8 सौ 67 है। लेटेस्ट रिपोर्ट के अनुसार, तीसरे नंबर पर आए भारत में कुल संक्रमण के मामले 6 लाख 97 हजार 8 सौ 87 हो गए हैं। 

बाकी देशों का आंकड़ा 

रूस में अब तक संक्रमण के कुल मामले 6 लाख 80 हजार हो गए हैं वहीं पेरु में संक्रमण का आंकड़ा 30 लाख 2 हजार 7 सौ 18 है। चिली की बात करें तो यहां संक्रमण का ग्राफ बस 3 लाख तक पहुंचने ही वाला है। अब तक यहां कुल संक्रमण के मामले 2 लाख 95 हजार 5 सौ 32 हो चुके हैं। ब्रिटेन में घातक वायरस ने अपने चंगुल में 2 लाख 86 हजार 9 सौ 31 लोगों को ले रखा है। इसके अलावा मेक्सिको में 2 लाख 56 हजार 8 सौ 48 लोग संक्रमित हैं। वहीं स्पेन में 2 लाख 50 हजार 5 सौ 45 लोगों को कोविड-19 का संक्रमण हो चुका है। इटली में यह आंकड़ा 2 लाख 41 हजार 6 सौ 11 है। इरान में कोविड-19 से संक्रमित 2 लाख 40 हजार 4 सौ 38 लोग हैं। 

पाकिस्तान में 2 लाख से अधिक हैं मामले 

भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में अब तक 2 लाख 28 हजार 4 सौ 74 लोग संक्रमित हैं। वहीं सऊदी अरब में 2 लाख 9 हजार 5 सौ 9 लोगों को कोविड-19 है। तुर्की में यह आंकड़ा 2 लाख 5 हजार 7 सौ 58 है वहीं फ्रांस में संक्रमितों की संख्या 2 लाख 4 हजार 22 है  (204,222)। 

 दो लाख से नीचे है यहां का आंकड़ा- 

जर्मनी में कोविड-19 संक्रमित कुल 1 लाख 97 हजार 5 सौ 23 लोग हैं। दक्षिण अफ्रीका में 1 लाख 96 हजार 7 सौ 50 लोग संक्रमित हैं। CSSE की लिस्ट में  बांग्लादेश-  1 लाख 62 हजार 4 सौ 17, कोलंबिया- 1 लाख 13  हजार 6 सौ 85, कनाडा- 1 लाख 7 हजार 3 सौ 94 भी शामिल हैं। वहीं दस हजार से अधिक मौतों के मामले ब्रिटेन- 44 हजार 3 सौ 5 , इटली- 34 हजार 8 सौ 61, मेक्सिको - 30 हजार 6 सौ 39, फ्रांस में 29 हजार 8 सौ 96, स्पेन में 28 हजार 3 सौ 85,  भारत में 19 हजार 2 सौ 68 , इरान में 11 हजार 5 सौ 71,  पेरु में 10 हजार 5 सौ 89 और रूस में 10 हजार 1 सौ 45 हैं। 

चीन के वुहान शहर से पिछले साल के अंतिम महीने दिसंबर की शुरुआत के साथ शुरू हुए कोरोना वायरस के संक्रमण की रफ्तार ऐसी तेज हुई की मात्र तीन माह में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 11 मार्च 2020 को इसे महामारी घोषित कर दिया। दुनिया में संक्रमण के मामले में अमेरिका सबसे पहले नंबर पर है। यहां सबसे अधिक संक्रमण के मामलों की पुष्टि हुई है। चीन से शुरू हुए इस संक्रमण के चपेट में दुनिया के कुल 220 देश आ चुके हैं।

chat bot
आपका साथी