कोविड-19 वैक्सीनेशन को लेकर जी-7 देशों की खिंचाई, पूर्व संयुक्त राष्ट्र सहायता प्रमुख ने की कड़ी निंदा

तत्कालीन संयुक्त राष्ट्र सहायता प्रमुख मार्क लोकॉक ने सोमवार को G-7 देशों की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा की विश्व के सबसे संपन्न देशों का समूह कोविड-19 के मद्देनजर पूरे विश्व के लिए वैक्सीनेशन प्लान बनाने में पूरी तरह से विफल रहा है।

By Ramesh MishraEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 08:13 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 08:14 PM (IST)
कोविड-19 वैक्सीनेशन को लेकर जी-7 देशों की खिंचाई, पूर्व संयुक्त राष्ट्र सहायता प्रमुख ने की कड़ी निंदा
कोविड-19 वैक्सीनेशन को लेकर जी-7 देशों की खिंचाई। फाइल फोटो।

वाशिंगटन, एजेंसी। तत्कालीन संयुक्त राष्ट्र सहायता प्रमुख मार्क लोकॉक ने सोमवार को G-7 देशों की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने जी-7 देशो की निंदा करते हुए कहा की, विश्व के सबसे संपन्न देशों का समूह कोविड-19 के मद्देनजर पूरे विश्व के लिए वैक्सीनेशन प्लान बनाने में पूरी तरह से विफल रहा है। उन्होंने बताया कि, जी-7 देशों ने अगले साल तक पूरे विश्व के लिए एक अरब कोविड-19 वैक्सीन उपल्बध कराने का वादा किया था, साथ ही इसे बहुत ही छोटा कदम बताया था, लेकिन अब हकीकत कुछ और ही है।

कोरोना के खिलाफ उठाने होंगे सख्त कदम

रॉयटर्स से बातचीत में लोकॉक ने कहा कि संपंन्न देशों से गरीब देशों के लिए ये छिटपुट, छोटे पैमाने राहत कार्य कोई एक गंभीर योजना नहीं है। इससे महामारी को खत्म नहीं होगी। विश्व को जी-7 देशों से उम्मीद थी की वो वैक्सीनेशन के लिए कोई प्लान लेकर आएंगें, लेकिन जो हमें मिला वो निम्न और मध्यम आय वाले देशों की 10 प्रतिशत आबादी को वैक्सीन लगाने की योजना थी। गौरतलब है कि, अमेरिका, जापान, जर्मनी, ब्रिटेन, फ्रांस, इटली और कनाडा के नेताओं ने बीते सप्ताह में इंग्लैंड के कॉर्नवाल में मुलाकात की है। इस दौरान विश्व के 20 औद्योगिक देशों के समूह और अन्य देशों के साथ काम करने पर भी सहमति हुई। ताकी वैक्सीन का योगदान बढ़ाया जा सके।

50 अरब डॉलर का प्रस्ताव

मई के महीने में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने 50 अरब डॉलर का प्रस्ताव रखा था। ताकी कोरोना महामारी को समाप्त किया जा सके और 2021 के अंत तक सभी देशों में कम से कम 40 प्रतिशत आबादी और 2022 के पहले 6 महीनों में कम से कम 60 प्रतिशत आबादी को वैक्सीन लगाई जा सके।

संयुक्त राष्ट्र की चेतावनी

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने शुक्रवार को विश्व के नेताओं से और अधिक तत्परता से काम करने का आग्रह किया। साथ ही चेतावनी भी दी कि, यदि विकासशील देशों को जल्द से जल्द वैक्सीनेशन नहीं हुआ, तो वायरस लगातार पूरे विश्व में फैलता रहेगा। और एक वक्त ऐसा आएगा जब वायरस, वैक्सीन से इम्यून हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी