बाइडन ने फोन पर की बात, अपने राजदूत को अमेरिका वापस भेजने पर सहमत हुए इमैनुएल मैक्रों

पनडुब्बी विवाद अब थमता नजर आ रहा है। समाचार एजेंसी रायटर के मुताबिक फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (French President Emmanuel Macron) अगले हफ्ते अपने राजदूत को संयुक्त राज्य अमेरिका वापस भेजने पर सहमत हो गए हैं। पढ़ें यह रिपोर्ट...

By Krishna Bihari SinghEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 12:22 AM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 12:42 AM (IST)
बाइडन ने फोन पर की बात, अपने राजदूत को अमेरिका वापस भेजने पर सहमत हुए इमैनुएल मैक्रों
फ्रांस के राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों अगले हफ्ते अपने राजदूत को संयुक्त राज्य अमेरिका वापस भेजने पर सहमत हो गए हैं।

पेरिस, एजेंसियां। पनडुब्बी विवाद अब थमता नजर आ रहा है। समाचार एजेंसी रायटर के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की इस स्वीकरोक्ति के बाद कि आस्ट्रेलिया के साथ सुरक्षा समझौते की घोषणा करने से पहले फ्रांस से परामर्श करने से ताजा राजनयिक विवाद को रोका जा सकता था... फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (French President Emmanuel Macron) अगले हफ्ते अपने राजदूत को संयुक्त राज्य अमेरिका वापस भेजने पर सहमत हो गए हैं।

बता दें कि हाल ही में आस्ट्रेलिया ने फ्रांस से डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बियां खरीदने के अरबों डॉलर के अनुबंध को रद्द करते हुए अमेरिका से परमाणु ऊर्जा चालित पनडुब्बियां खरीदने पर मुहर लगाई थी। इस पर फ्रांस ने गहरी नाराजगी जताई थी। पिछले हफ्ते फ्रांस ने आस्‍ट्रेलिया और अमेरिका से अपने राजदूत भी वापस बुला लिए थे। फ्रांस ने कहा था कि अमेरिका ने उसकी पीठ में छुरा घोंपने का काम किया है।

समाचार एजेंसी रायटर ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि बाइडन और इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) ने बुधवार को फोन पर बात की। इसके बाद फ्रांस के राष्‍ट्रपति कार्यालय और व्हाइट हाउस की ओर से जारी संयुक्त बयान में कहा गया कि मैक्रों (Emmanuel Macron) और बाइडेन विश्वास बहाली के लिए गहन परामर्श शुरू करने पर सहमत हुए हैं। दोनों देशों की ओर से कहा गया है कि मैक्रों और बाइडेन अक्टूबर के अंत में यूरोप में मिलेंगे।

बयान में कहा गया है कि दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए हैं कि फ्रांस और यूरोपीय भागीदारों के रणनीतिक हित के मामलों पर खुली बातचीत से मतभेदों को खत्‍म करने में मदद मिलेगी। फोन पर हुई बातचीत में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने फ्रांस के राष्‍ट्रपति को अपनी प्रतिबद्धताओं से अवगत कराया। मैक्रों के कार्यालय ने कहा कि अमेरिका अफ्रीका के साहेल क्षेत्र में यूरोपीय देशों के नेतृत्व में आतंकवाद विरोधी अभियानों को मदद करने के लिए भी प्रतिबद्ध है।

chat bot
आपका साथी