तुलसी गबार्ड पर बयान के लिए हिलेरी क्लिंटन को ट्रंप ने लिया आड़े हाथ, कहा- पागल हो गई हैं

अमेरिकी राष्ट्रपित डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन की डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार तुलसी गबार्ड और औरजिल स्टीन को लेकर दिए बयान के लिए आलोचना की है।

By TaniskEdited By: Publish:Sun, 20 Oct 2019 02:36 PM (IST) Updated:Sun, 20 Oct 2019 03:07 PM (IST)
तुलसी गबार्ड पर बयान के लिए हिलेरी क्लिंटन को ट्रंप ने लिया आड़े हाथ, कहा- पागल हो गई हैं
तुलसी गबार्ड पर बयान के लिए हिलेरी क्लिंटन को ट्रंप ने लिया आड़े हाथ, कहा- पागल हो गई हैं

वाशिंगटन, पीटीआइ। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन की डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार तुलसी गबार्ड और औरजिल स्टीन को लेकर दिए बयान के लिए आलोचना की है। ट्रंप ने ट्वीट कर कहा कि हिलेरी पागल हो गई हैं। हिलेरी ने गुरुवार को एक पाडकास्ट इंटरव्यू में कहा था कि साल 2016 में रूस ने  स्टीन को तीसरे पक्ष के तौर पर तैयार किया था। वो कुछ ऐसा ही गेबार्ड के साथ कर रहा है। उन्होंने कहा था कि रूस ऐसा इसलिए कर रहा ताकि 2020 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप जीत सकें।  

ट्रंप शनिवार रात ट्वीट करके कहा, ' हिलेरी पागल हो गई हैं! वो तुलसी गेबार्ड को रूस की पंसद बता रहीं हैं और  को रसियन असेट। आप लोगों ने मेरे बारे में भी सुना होगा। मुझे भी रूस का बड़ा प्रेमी बताया गया था। दरअसल, मुझे रूस के लोग पसंद हैं, मैं सभी लोगों को पसंद करता हूं।'

 गबार्ड ने युद्ध भड़काने वाली रानी कहा

अमेरिकी कांग्रेस की पहली हिंदू सदस्य 38 वर्षीय गबार्ड ने पिछले साल अपनी राष्ट्रपति बोली घोषित की थी। वह भारतीय-अमेरिकियों के बीच पसंदीदा है।गबार्ड ने हिलेरी की आलोचना की और उन्हें युद्ध भड़काने वाली रानी बताया था। गबार्ड ने इस दौरान हिलेरी क्लिंटन को युद्ध भड़काने वाली रानी और भ्रष्टाचारी बताया। 

क्लिंटन ने क्या कहा

क्लिंटन ने इस इंटरव्यू के दौरान गबार्ड का हवाले देते हुए कहा था कि वे कोई भविष्यवाणी नहीं कर रहीं, लेकिन उन्हें लगता है कि रूस की नजर ऐसे व्यक्ति पर है जो फिलहाल डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों  की दौड़ में है। रूस उसकी मदद कर रहा है। क्लिंटन ने ये इंटरव्यू पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के पूर्व सहयोगी डेविड प्लॉफ के पोडकास्ट में कही। हालांकि, क्लिंटन ने इंटरव्यू के दौरान गबार्ड का नाम नहीं लिया। लेकिन प्लॉफ ने कहा कि  क्लिंटन का मानना है कि गबार्ड तीसरे पक्ष की उम्मीदवार होंगी।  

 यह भी पढ़ें: तुलसी गबार्ड ने की हिलेरी क्लिंटन के बायन की आलोचना, कहा- युद्ध भड़काने वाली रानी

chat bot
आपका साथी