अमेरिका में धार्मिक आधार पर कोरोना वैक्सीन नहीं लगाने की मांग बढ़ी

अमेरिका में कोविड-19 रोधी वैक्सीन लगाने की राह में धार्मिक छूट एक रोड़ा साबित हो रही है। लास एंजिलिस पुलिस विभाग के करीब तीन हजार कर्मचारी आवश्यक कोविड-19 टीकाकरण से बाहर रहने के प्रयास में धार्मिक आपत्ति का उल्लेख कर रहे हैं।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 07:12 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 07:12 PM (IST)
अमेरिका में धार्मिक आधार पर कोरोना वैक्सीन नहीं लगाने की मांग बढ़ी
वैक्सीन लगाने की राह में धार्मिक छूट एक रोड़ा साबित हो रही है।

 वाशिंगटन, एपी। अमेरिका में कोविड-19 रोधी वैक्सीन लगाने की राह में धार्मिक छूट एक रोड़ा साबित हो रही है। लास एंजिलिस पुलिस विभाग के करीब तीन हजार कर्मचारी आवश्यक कोविड-19 टीकाकरण से बाहर रहने के प्रयास में धार्मिक आपत्ति का उल्लेख कर रहे हैं। वाशिंगटन प्रांत में हजारों प्रांतीय कर्मचारी भी ऐसी ही छूट की मांग कर रहे हैं। अराकांस के एक अस्पताल के पास कर्मचारियों से ऐसे ही अनुरोध प्राप्त हुए हैं जो धोखा देने के प्रयास लग रहे हैं।

आदेश बन सकता है टीके से बचने का जरिया

देश भर में एक समय विभिन्न जरूरी टीका से छूट लेने के लिए धार्मिक आपत्ति का सीमित रूप से इस्तेमाल किया जाता था। अब कोविड-19 शाट से बचने का यह एक बड़ा जरिया बन गया है। राष्ट्रपति जो बाइडन के नए टीका आदेश के बाद यह और बढ़ सकता है।

राष्ट्रपति के नए आदेश के दायरे में कार्यपालक शाखा के कर्मचारी और पेरोल पर काम करने वाले सौ से ज्यादा लोगों के साथ ही बिजनेस कर्मचारियों समेत 10 करोड़ अमेरिकी आते हैं। प्रशासन को पता है कि बहुत कम संख्या में अमेरिकी धार्मिक छूट का इस्तेमाल करेंगे और कुछ दोहन करने का प्रयास कर सकते हैं। लेकिन भरोसा है कि टीकाकरण दर में थोड़ा सा सुधार जीवन बचाने में कामयाब होगा।

फ्रांस में तीन हजार स्वास्थ्य कर्मचारी निलंबित

वहीं फ्रांस सरकार ने गुरुवार को कहा कि अस्पतालों, देखभाल घरों और स्वास्थ्य केंद्रों में अनिवार्य कोविड टीकाकरण का पालन करने में विफल रहने पर फ्रांस भर में लगभग 3,000 स्वास्थ्य कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। यूरोप भर के देशों को महामारी से निपटने के लिए बहुत दूर आगे जाना है। वहीं इटली गुरुवार को घोषणा करने वाला है कि सभी श्रमिकों के लिए टीकाकरण का प्रमाणपत्र या एक नकारात्मक टेस्‍ट अनिवार्य होगा।

chat bot
आपका साथी