Coronavirus: अधिक श्रम वाले व्यायाम से निकले एयरोसोल से फैलता है कोरोना संक्रमण

कोविड महामारी के दौर में खुद को तंदुरुस्त रखने के लिए व्यायाम करना चाहिए लेकिन अब उसमें भी सतर्क रहने की जरूरत है। एक अध्ययन में बताया गया है कि अधिक श्रम वाले व्यायाम से एयरोसोल ज्यादा निकलता है जो कोरोना वायरस का संक्रमण फैलाने में सहायक होते हैं।

By Bhupendra SinghEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 08:01 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 08:01 PM (IST)
Coronavirus: अधिक श्रम वाले व्यायाम से निकले एयरोसोल से फैलता है कोरोना संक्रमण
शोधकर्ताओं ने कहा- जानिए क्यों कोरोना काल में जिम को बंद रखा जाता है

न्यूयॉर्क, आइएएनएस। अभी तक तो आप यही सुनते रहे हैं कि कोविड महामारी के दौर में भी खुद को तंदुरुस्त रखने के लिए व्यायाम करना चाहिए, लेकिन अब उसमें भी सतर्क रहने की जरूरत है। एक अध्ययन में बताया गया है कि अधिक श्रम वाले व्यायाम से एयरोसोल ज्यादा निकलता है, जो कोरोना वायरस का संक्रमण फैलाने में सहायक होते हैं। हालांकि हाई इफिशियंसी पार्टिकुलेट एयर (हेपा) उपकरण से एयरोसोल को फिल्टर किया जा सकता है।

शोधकर्ताओं ने कहा- जानिए क्यों कोरोना काल में जिम को बंद रखा जाता है 

अमेरिका के मेयो क्लिनिक के शोधकर्ताओं ने एक प्लास्टिक टेंट में नियंत्रित वायु प्रवाह वाला विशेष एयरोसोल प्रयोगशाला बनाया। उसमें एक्सरसाइज बाइक पर सवार व्यक्ति की एयरोसोल की सांद्रता मापने के लिए दो प्रकार के लेजर बीम भी लगाए गए। इस दौरान आठ वालंटियरों की मदद से ऑक्सीजन की खपत, वेंटिलेशन, हार्ट रेट आदि मापे गए। इस पूरे प्रयोग के दौरान एयरोसोल की मात्रा काफी अधिक पाई गई। एयरोसोल की यह मात्रा सामान्य अवस्था से 50 फीसद अधिक थी। ऑनलाइन चेस्ट जर्नल प्रकाशित आलेख में शोधकर्ताओं ने कहा है कि हमने इस प्रयोग से साबित कर दिया है कि कोरोना काल में जिम को क्यों बंद रखना चाहिए।

कोरोना महामारी के दोबारा गहराने से विश्व में नए मामलों और मरने वालों की संख्या बढ़ी

कई देशों में कोरोना महामारी के दोबारा गहराने से विश्व में नए मामलों और मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। दुनियाभर में लगातार दूसरे दिन करीब 14 हजार मरीजों की मौत हो गई। इस दौरान तकरीबन साढ़े आठ लाख नए पॉजिटिव केस पाए गए। एक दिन पहले भी करीब इतने ही नए मामले पाए गए थे और 14 हजार से ज्यादा की जान गई थी।जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के डाटा के अनुसार, शनिवार सुबह कोरोना संक्रमित लोगों का वैश्विक आंकड़ा 15 करोड़ 64 लाख 72 हजार 669 हो गया। जबकि कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 32 लाख 64 हजार 720 हो गई है। इधर, ब्राजील में बीते 24 घंटे में करीब 78 हजार नए मामले मिलने से पीडि़तों का कुल आंकड़ा एक करोड़ 50 लाख 80 हजार से अधिक हो गया है। जबकि इस दौरान करीब 2,200 पीडि़तों के दम तोड़ने से मरने वालों की संख्या चार लाख 20 हजार हो गई है। ब्राजील के साओ पाउलो प्रांत में संक्रमण की रोकथाम के लिए लगाई गई पाबंदियां और दो हफ्तों के लिए बढ़ा दी गई हैं।

अमेरिका में कोरोना से 2,700 बंदियों की मौत

दुनिया में महामारी से सबसे ज्यादा जूझने वाले अमेरिका की जेलों और आव्रजन हिरासत केंद्रों में करीब एक साल के दौरान 2,700 से अधिक बंदियों की भी कोरोना से मौत हो गई। एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आई है। अमेरिका में अब तक कुल तीन करोड़ 34 लाख से अधिक संक्रमित पाए गए और पांच लाख 95 हजार से अधिक की मौत हुई है। कोरोना महामारी की दूसरी लहर का सामना करने वाले इस देश में नए मामलों में गिरावट का दौर जारी है।

chat bot
आपका साथी