ब्लू ओरिजिन की अंतरिक्ष की दूसरी उड़ान भी सफल, 90 साल के विलियम शेटनर ने रचा इतिहास

अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन ने अंतरिक्ष में दूसरी बार सफलतापूर्व उड़ान भरकर इतिहास रच दिया। इस उड़ान में कनाडा के अभिनेता विलियम शेटनर भी क्रू का हिस्सा थे। उनकी उम्र 90 साल है। वह अंतरिक्ष यात्रा करने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति बनगए।

By TaniskEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 10:59 PM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 10:59 PM (IST)
ब्लू ओरिजिन की अंतरिक्ष की दूसरी उड़ान भी सफल, 90 साल के विलियम शेटनर ने रचा इतिहास
ब्लू ओरिजिन की अंतरिक्ष की दूसरी उड़ान भी सफल। (फोटो- एपी)

सैन फ्रांसिस्को, एजेंसियां। अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन ने अंतरिक्ष में दूसरी बार सफलतापूर्व उड़ान भरकर इतिहास रच दिया। इस उड़ान में कनाडा के अभिनेता विलियम शेटनर भी क्रू का हिस्सा थे। उनकी उम्र 90 साल है। इसके साथ ही वह अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति बन गए। लांच किए गए राकेट का नाम एनएस-18 है। इसमें चार क्रू मेंबर थे।

शेटनर के अलावा क्रू में ब्लू ओरिजिन के वाइस प्रेसिडेंट आंड्रे पावर्स, प्लांट लैब के को फाउंडर क्रिस बासहुईजेन और मेडिडेटा के कोफाउंडर ग्लेन डि व्रिस शामिल थे। यह यान भारतीय समयानुसार शाम को लगभग 7.30 बजे अंतरिक्ष के लिए रवाना हुआ। यह न्यू शेपर्ड का 18वां मिशन है। यह न्यू शेपर्ड का 18वां मिशन है। यह मिशन करीब 10 मिनट का रहा। इस दौरान राकेट की रफ्तार ध्वनि की रफ्तार से तीन गुना अधिक थी। यह राकेट पूरी तर से आटोमेटिक था। यानी इसमें कोई पायलट नहीं था।

स्पेस से नीचे आते वक्त क्रू ने पैराशूट के सहारे टेक्सास के रेगिस्तानी इलाके सुरक्षित लैंडिंग की। इस राकेट का फिर से इस्तेमाल हो सकता है। राकेट का नाम न्यू शेपर्ड अंतरिक्ष में जाने वाले पहले अमेरिकी एलन शेपर्ड नाम पर रखा गया है। 

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पृथ्वी से 100 किलोमीटर ऊपर अंतरिक्ष की सीमा मानी जाती है। इसे कारमन लाइन कहा जाता है। राकेट ने इस सीमा से आगे तक उड़ान भरी।

बता दें कि 20 जुलाई को, ब्लू ओरिजिन ने सफलतापूर्वक अपनी पहली मानव उड़ान भरी थी। इसमें जेफ बेजोस, उनके भाई मार्क बेजोस, सबसे कम उम्र में अंतरिक्ष में गए 18 साल के ओलिवर डेमन और 82 वर्षीय वैली फंक शामिल थे। तब फंक ने सबसे ज्यादा उम्र में अंतरिक्ष में जाकर इतिहास रचा था। अब यह उपलब्धि विलियम शेटनर के नाम है।

दिलचस्प बात यह है कि शेटनर ने हालिवुड की सुपरहिट सीरीज स्टार ट्रैक में कैप्टन किर्क का किरदार निभाया था। इसके बाद इसपर बनी फिल्म में भी उन्होंने यही किरदार निभाया था। रील लाइफ के बाद उन्होंने रियल लाइफ में भी अंतरिभ की सैर कर ली है।

chat bot
आपका साथी