बिल गेट्स ने महिला कर्मी को डेट पर चलने के लिए भेजे थे मेल

माइक्रोसाफ्ट के प्रवक्ता ने कहा कि गेट्स ने महिला कर्मचारी को अंतरंग ईमेल भेजे थे। इसके बारे में जानकारी होने पर कंपनी के अधिकारियों ने गेट्स से कहा था कि उनका व्यवहार अनुचित है। अधिकारियों ने कंपनी के बोर्ड के कुछ सदस्यों को भी इसके बारे में जानकारी दी थी।

By Monika MinalEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 02:25 AM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 02:25 AM (IST)
बिल गेट्स ने महिला कर्मी को डेट पर चलने के लिए भेजे थे मेल
बिल गेट्स ने महिला कर्मी को डेट पर चलने के लिए भेजे थे मेल

वाशिंगटन [न्यूयार्क टाइम्स]। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी माइक्रोसाफ्ट (Microsoft) के चेयरमैन बिल गेट्स (Bill Gates) ने 2008 में कंपनी की एक महिला कर्मचारी को ईमेल भेजकर डेट पर चलने को कहा था। इस मेल के बारे में पता चलाने पर कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों ने गेट्स को चेतावनी दी थी। सोमवार को माइक्रोसाफ्ट के प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

प्रवक्ता ने कहा कि अधिकारियों की चेतावनी में वो संदेश भी शामिल थे, जिसमें गेट्स ने महिला कर्मचारी से डेट पर जाने के लिए कहा था। उस समय गेट्स कंपनी में पूर्णकालिक कर्मचारी और कंपनी के चेयरमैन थे। शा ने कहा कि ईमेल में कंपनी से बाहर मिलने का बात कही गई थी। प्रवक्ता ने कहा कि गेट्स ने महिला कर्मचारी को अंतरंग ईमेल भेजे थे। इसके बारे में जानकारी होने पर कंपनी के अधिकारियों ने गेट्स से कहा था कि उनका व्यवहार अनुचित है। अधिकारियों ने कंपनी के बोर्ड के कुछ सदस्यों को भी इसके बारे में जानकारी दी थी। शा ने कहा कि गेट्स ने बोर्ड के सदस्यों के सामने माना था कि उन्होंने जो कुछ भी किया वह अनुचित था। इसके बाद बोर्ड ने गेट्स के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी।

उल्लेखनीय है कि इसी साल अगस्त में बिल गेट्स और मेलिंडा फ्रेंच गेट्स के बीच औपचारिक रूप से तलाक हो गया। 27 वर्षो के वैवाहिक जीवन के बाद दोनों ने तीन मई को तलाक के लिए अर्जी दाखिल की थी। बिल और मेलिंडा गेट्स दुनिया के सबसे बड़े निजी कल्याणकारी ट्रस्टों में से एक बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के सह संस्थापक भी हैं। सिएटल स्थित इस फाउंडेशन ने पिछले दो दशकों के दौरान वैश्विक स्वास्थ्य और अन्य कल्याणकारी कार्यो पर साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक खर्च किए हैं।

इस फाउंडेशन ने मलेरिया और पोलियो उन्मूलन के लिए चलाए जाने वाले कार्यक्रमों के लिए मदद मुहैया कराई। पिछले साल कोरोना महामारी के सामने आने के बाद इससे निपटने के लिए भी बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन ने 1.75 अरब डालर (करीब 13 हजार करोड़ रुपये) दिए थे।

chat bot
आपका साथी