अमेरिका: दक्षिण टेक्सास शहर में गोलीबारी, दो पुलिस वालों की मौत

टेक्सास शहर में गोलीबारी की गई। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान दो पुलिस वाले घायल हो गए हैं।

By Ayushi TyagiEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 08:45 AM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 08:45 AM (IST)
अमेरिका: दक्षिण टेक्सास शहर में गोलीबारी, दो पुलिस वालों की मौत
अमेरिका: दक्षिण टेक्सास शहर में गोलीबारी, दो पुलिस वालों की मौत

वॉशिंगटन, एएनआई। अमेरिका के टेक्सास शहर में गोलीबारी हुई जिसमें दो पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई है। घटना के बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने कहना है कि दक्षिण टेक्सास (अमेरिका) के सीमावर्ती शहर में गोलीबारी में 2 पुलिस अधिकारियों की मौत हो गई है। साथ ही बताया कि संदिग्ध घायल है। 

बता दें कि इससे पहले अमेरिका के मिनीपोलिस शहर के एक व्यस्त इलाके में फायरिंग हुई थी। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई और 11 लोग घायल हो गए है। फायरिंग के कारणों का पता नहीं चल सका है। शहर के उत्तरी इलाके में यह घटना हुई है। इस इलाके में बार, रेस्तरां के साथ ही कई बड़ी कंपनियों के स्टोर हैं। छुट्टी होने के चलते यहां देर रात तक लोगों की भीड़ रहती है। फायरिंग के वक्त भी इलाके में बड़ी संख्या में लोग थे।

गौरतलब है कि इससे पहले अमेरिका के अटलांटा शहर में बुधवार रात हुई गोलीबारी में घायल हुए नौ साल के बच्चे की सर्जरी हुई थी और वह ठीक हो रहा है। बच्चे की मां ने इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि  बच्चे को चार गोलियां लगी थी।

कियोना कार्सन ने ‘द अटलांटा जर्नल कॉन्स्टीट्यूशन’ से कहा कि उनका बेटा जावोनी कार्सन पूर्वी अटलांटा में टिकटॉक वीडियो बना रहा था। उसी दौरान किसी ने  जब किसी ने भीड़ पर गोलियां चलाई जिसमें जावोनी और दो किशोर घायल हो गए।

उन्होंने बताया कि जावोनी के बाएं पैर में चार बार गोली मारी गई और उसके पिता उसे एक अस्पताल लेकर गए कियोना कार्सन ने कहा कि मेरे दो और बच्चे वहां मौजूद थे और उन्होंने सब कुछ देखा। उन्होंने बताया कि कोई गाड़ी चलाकर आया और उसने गोलीबारी करना शुरू कर दी।

पुलिस ने बताया कि सभी घायलों के जीवित बचने की संभावना है। पुलिस का मानना है कि एक झगड़े के बाद गोलीबारी शुरू हुई। घटना के संबंध में कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है। कुछ दिन पहले अटलांटा में आठ वर्षीय सिकोरिया टर्नर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

chat bot
आपका साथी