अमेरिकी उप विदेश मंत्री बोले- अमेरिका के राष्ट्रीय हित में भारत से आर्थिक संबंध तेजी से बढ़ाना

विदेश मंत्रालय में अपने तीस सालों के कार्यकाल के दौरान उन्होंने भारत पाकिस्तान और मध्य एशिया के लिए काम किया है। उन्होंने सांसदों से संबोधन में कहा कि हिंद-प्रशांत महासागर शक्तियों के तौर पर एशियाई साझीदारों के तौर पर संप्रभुता और आजादी को प्रमुखता मिलनी चाहिए।

By Manish PandeyEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 03:15 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 03:15 PM (IST)
अमेरिकी उप विदेश मंत्री बोले- अमेरिका के राष्ट्रीय हित में भारत से आर्थिक संबंध तेजी से बढ़ाना
दो महान लोकतंत्र होने के चलते हमें अपना उदाहरण पेश करना चाहिए

वाशिंगटन, प्रेट्र। अमेरिका के उप विदेश मंत्री डोनाल्ड लू ने कहा कि भारत के साथ तेजी से रणनीतिक, आर्थिक और लोगों से जुड़े संबंधों को प्रगाढ़ करना अमेरिका के अपने राष्ट्रीय हित में है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की ओर से दक्षिण और मध्य एशिया के लिए नामित वरिष्ठ अमेरिकी राजनयिक डोनाल्ड लू ने बुधवार को सीनेट की विदेश मामलों की समिति के सदस्यों को संबोधित किया।

विदेश मंत्रालय में अपने तीस सालों के कार्यकाल के दौरान उन्होंने भारत, पाकिस्तान और मध्य एशिया के लिए काम किया है। उन्होंने सांसदों से संबोधन में कहा कि हिंद-प्रशांत महासागर शक्तियों के तौर पर एशियाई साझीदारों के तौर पर संप्रभुता और आजादी को प्रमुखता मिलनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि हम तेजी से बढ़ती सामरिक, आर्थिक और जन नीतियों के आधार पर भारत से संबंध और मजबूत करना चाहते हैं जो अमेरिका के लिए बेहद लाभदायक है। फिर अमेरिका भी मानवाधिकारों और अपने लोकतांत्रिक मूल्यों पर बात करेगा। दो महान लोकतंत्र होने के चलते हमें अपना उदाहरण पेश करना चाहिए। ताकि लोगों को पता चले कि लोकतंत्र से शांति, स्थिरता और निजी स्वतंत्रता को बढ़ावा क्यों मिलता है। उन्होंने कहा कि यह दोनों ही देश बड़े मुक्त बाजार की अर्थव्यवस्थाएं हैं।                                                               

उन्होंने कहा कि मैं अपने राजनयिकों से उम्मीद करता हूं कि यह भारत के साथ संबंधों को और प्रगाढ़ बनाएंगे। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश के संदर्भ में वह श्रमिकों के अधिकारों की वकालत करना जारी रखेंगे।

------------------------

chat bot
आपका साथी