भारत की सुरक्षा और संप्रभुता के लिए प्रतिबद्ध है अमेरिका, मजबूत होंगे संबंध

अमेरिका ने कहा है कि वह भारत की सुरक्षा और संप्रभुता के लिए प्रतिबद्ध है। यही कारण है कि अमेरिका ने अब रक्षा सौदों का दायरा बढ़ाकर इस साल बीस अरब डालर (करीब एक लाख 45 हजार करोड़ रुपये) कर दिया है।

By Pooja SinghEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 03:29 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 03:29 PM (IST)
भारत की सुरक्षा और संप्रभुता के लिए प्रतिबद्ध है अमेरिका, मजबूत होंगे संबंध
भारत की सुरक्षा और संप्रभुता के लिए प्रतिबद्ध है अमेरिका, मजबूत होंगे संबंध

वाशिंगटन, प्रेट्र। अमेरिका ने कहा है कि वह भारत की सुरक्षा और संप्रभुता के लिए प्रतिबद्ध है। यही कारण है कि अमेरिका ने अब रक्षा सौदों का दायरा बढ़ाकर इस साल बीस अरब डालर (करीब एक लाख 45 हजार करोड़ रुपये) कर दिया है। अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा कि यह हमारी भारत के साथ वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को दर्शाता है। यह पूछे जाने पर क्या अन्य देशों की तरह भारत के साथ रक्षा सौदों की अमेरिका समीक्षा कर रहा है, उन्होंने कहा कि ऐसी कोई भी प्रक्रिया लंबित नहीं है।

हाल ही में भारत के अमेरिका में राजदूत तरनजीत सिंह संधू ने कहा था कि भारत और अमेरिका के बीच सैन्य और सुरक्षा संबंधी द्विपक्षीय संबंध पहले की तुलना में और अधिक मजबूत हुए हैं। अमेरिका का भारत को प्रमुख रक्षा साझेदार का दर्जा देना और रणनीतिक व्यापार ऑथराइजेशन 1 की श्रेणी में रखना महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही भारत के साथ चार मूलभूत समझौते पर हस्ताक्षर से परस्पर दोनों सेनाओं के आपसी सहयोग को और अधिक बढ़ावा मिलेगा।

chat bot
आपका साथी