मंगल की कक्षा में चार साल पूरे होने पर मावेन ने ली सेल्फी

मावेन अंतरिक्ष यान पिछले चार साल से मंगल का चक्कर लगाते हुए उसके बाहरी वायुमंडल का अध्ययन कर रहा है।

By Arun Kumar SinghEdited By: Publish:Mon, 24 Sep 2018 04:35 PM (IST) Updated:Mon, 24 Sep 2018 04:39 PM (IST)
मंगल की कक्षा में चार साल पूरे होने पर मावेन ने ली सेल्फी
मंगल की कक्षा में चार साल पूरे होने पर मावेन ने ली सेल्फी

वाशिंगटन, प्रेट्र। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मावेन अंतरिक्ष यान ने अपने अभियान के चार साल पूरे होने पर सेल्फी ली है। यह यान पिछले चार साल से मंगल का चक्कर लगाते हुए उसके बाहरी वायुमंडल का अध्ययन कर रहा है। नासा ने 18 नवंबर, 2013 को इसे लांच किया था। 21 सितंबर, 2014 को यह मंगल की कक्षा में पहुंचा था।

मावेन ने अपने इमेजिंग अल्ट्रावॉयलेट स्पेक्टोग्राफ (आइयूवीएस) उपकरण से सेल्फी ली। यह उपकरण मंगल के बाहरी वायुमंडल से निकल रही पराबैंगनी किरणों का विश्लेषण करता है। आइयूवीएस यान पर लगे 1.2 मीटर के मैगनेटोमीटर के आखिरी सिरे पर लगा है, जो सेल्फी स्टिक की तरह काम करता है।

नासा के अनुसार, 21 अलग-अलग तस्वीरों को जोड़कर यह सेल्फी बनाई गई है। मावेन नासा के सफलतम अभियानों में है। अपने अभियान के दौरान इसने लाल ग्रह पर हो रहे जलवायु परिवर्तन से जुड़े कई सुबूत जुटाए हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह अभियान आने वाले समय में लाल ग्रह के बाहरी वातावरण से जुड़ी कई रोचक जानकारियां खोजेगा।

chat bot
आपका साथी