दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में आया 6.1 तीव्रता का जोरदार भूकंप, 41 लोग हुए घायल

Earthquake in Peru स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि सुलाना शहर में 35 लोग घायल हुए हैं जिनमें से दो की हालत गंभीर है। स्थानीय मीडिया के अनुसार क्षेत्रीय राजधानी पियुरा में छह और लोग घायल हुए हैं।

By Dhyanendra Singh ChauhanEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 11:58 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 11:58 AM (IST)
दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में आया 6.1 तीव्रता का जोरदार भूकंप, 41 लोग हुए घायल
भूकंप का केंद्र 36 किलोमीटर जमीन के नीचे था

लीमा, एएनआइ। दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए। पियुरा क्षेत्र (Piura Region) के स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि उत्तर पश्चिमी पेरू में एक जोरदार भूकंप के बाद कम से कम 41 लोग घायल हो गए। शुक्रवार को स्थानीय समयानुसार रात्रि 12:10 बजे उत्तर-पश्चिमी पेरू में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र 36 किलोमीटर जमीन के नीचे था और सुलाना शहर के पास स्थित था।

स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि सुलाना शहर में 35 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। स्थानीय मीडिया के अनुसार क्षेत्रीय राजधानी पियुरा में छह और लोग घायल हुए हैं। लगभग 20 पीड़ित लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

बता दें कि भूकंप ने बुनियादी ढांचे, कई आवासीय भवनों और मंदिरों को भारी नुकसान पहुंचाया है। राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो ने भूकंप प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। में पहुंच गए हैं।

अलास्का में 8.2 तीव्रता के भूकंप के बाद जारी की गई थी सुनामी की चेतावनी

वहीं, इसके पहले गुरुवार को अमेरिका के अलास्का प्रायद्वीप में जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 8.2 थी। अलास्का में पेरीविल शहर से 91 किमी पूर्व-दक्षिण पूर्व में भूकंप का केंद्र था। भूकंप इतना तेज था कि इसके बाद दक्षिण अलास्का, हवाई और अलास्का प्रायद्वीप में सुनामी की चेतावनी जारी की गई थी। 

chat bot
आपका साथी