कैलिफोर्निया अग्निकांड में 65 की मौत, 631 अभी भी लापता

कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी अमेरिकी इतिहास की सबसे भीषण आग से अब तक 65 लोगों के मारे जाने और 631 लोगों के लापता होने की पुष्टि हो गई है। इस आग से अबतक 9700 घर खाक हो गए हैं।

By TaniskEdited By: Publish:Fri, 16 Nov 2018 06:49 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 06:49 PM (IST)
कैलिफोर्निया अग्निकांड में  65 की मौत, 631 अभी भी लापता
कैलिफोर्निया अग्निकांड में 65 की मौत, 631 अभी भी लापता

सैन फ्रांसिस्को, आइएएनएस। कैलिफोर्निया के जंगलों में लगी अमेरिकी इतिहास की सबसे भीषण आग से अब तक 65 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो गई है। आग के बाद से लापता लोगों की संख्या बढ़कर 631 हो गई है।इस अग्निकांड में पैराडाइज शहर पूरी तरह से तबाह हो गया है।

कैलिफोर्निया की बट काउंटी के शेरिफ कोरी होनेआ ने शुक्रवार को कहा कि सैकड़ों राहत कर्मचारी, राष्ट्रीय गार्ड और अन्य कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों का पता लगा रहे हैं। ढांचा बनी कारों में मानव अवशेषों की तलाश हो रही है ताकि डीएनए टेस्ट के जरिये लोगों की पहचान की जा सके।

उन्होंने बताया कि प्रशासन ने लापता लोगों के रिश्तेदारों से भी अपना डीएनए नमूना देने का आग्रह किया है। इससे लापता लोगों को ढूंढने में मदद मिलेगी। एक सप्ताह पहले कैंप फायर से फैली इस आग से निपटने के लिए 9600 से ज्यादा दमकल कर्मचारी दिन-रात जुटे हैं।

बता दें कि इस आग से उत्तरी कैलिफोर्निया में 9700 घर खाक हो गए हैं। 52 हजार लोगों ने अपना घर-बार छोड़कर राहत शिविरों में शरण ले रखी है। इस आग ने दो लाख तीस हजार एकड़ इलाके को अपनी चपेट में ले रखा है। यह अमेरिका के शिकागो और बोस्टन शहरों के संयुक्त क्षेत्र से भी बड़ा है।

chat bot
आपका साथी